संजीव पारिया एडवोकेट की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिला प्रशासन ने आज पुनः जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया की गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में एक करोड़ 20 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली। तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडे एवं मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अमित गंगवार पुलिस फोर्स के साथ रेलवे रोड होरीलाल मार्केट के सामने लाला लक्ष्मी नारायण धर्मशाला पहुंचे। पुलिस ने दबाव डालकर मुकेश शुक्ला की गारमेंट्स की दुकान एवं नसीम मंसूरी की मोटर पार्ट्स की दुकान का सामान बाहर निकलवा दिया।

दोनों दुकान सीज करने के साथ ही ट्रस्टी भवन के सामने वसीम की रेडीमेड दुकान को हटवाया दिया। अधिकारियों की टीम ने जसमई रेलवे पुल के निकट संजीव पारिया की जमीन को कुर्क करके वहां नोटिस बोर्ड लगवाया। कुर्क की गई संपत्ति का विवरण निम्न प्रकार है। कृषि भूमि स्थित खारबन्दी अन्दर शहर लेखपत्र सं० 564 गाटा सं० 686, 689 क्षेत्रफल 15.75 डिसमिल। जिसको संजीव पारिया ने 18-01-2014 को अपने नाम क्रय किया गया था।

पट्टा स्थित मोहल्ला गुदड़ी जानवरान रेलवे पोड फर्रुखाबाद लेखपत्र सं0 14804 क्षेत्रफल 200 वर्गमीटर। इन दुकानों का संजीव पारिया ने 04-11-2015 को अपने नाम क्रय किया था।
आवासीय प्लाट स्थित मो० ग्रानगंज फतेहगढ़ लेखपत्र सं० 4336 क्षेत्रफल 190 वर्गमीटर। जिसको संजीव पारिया ने 23-03-2021 को अपने नाम क्रय किया था।

आवासीय प्लाट स्थित मोहल्ला भखरामऊ व सिविल लाइंस आंशिक फतेहगढ़ लेखपत्र सं० 5069 क्षेत्रफल 281.06 वर्गमीटर। जिसको संजीव पारिया ने 24-05-2014 को अपनी पत्नी माला पारिया के नाम क्रय किया धा।

आवासीय प्लाट स्थित मोहल्ला भखरामऊ व सिविल लाइंस आंशिक फतेहगढ़ लेखपत्र सं० 5070 क्षेत्रफल 281.07 वर्गमीटर। जिसको संजीव पारिया ने 24-05-2014 को अपने नाम क्रय किया था।
आवासीय प्लाट स्थित मोहल्ला भखरामऊ व सिविल लाइंस आंशिक फतेहगढ़ लेखपत्र सं० 5071 क्षेत्रफल 281.07 वर्गमीटर। जिसको संजीव पारिया ने 24-05-2014 को अपने भाई राजीव पारिया के नाम क्रय किया था। ।
कृषि भूमि स्थित ग्राम भोजपुर बर्ना बुजुर्ग लेखपत्र सं० 6483 क्षेत्रफल 0.029 हेक्टेयर। जिसको संजीव पारिया ने 29-05-2021 को अपने नाम क्रय किया था।

कृषि भूमि स्थित ग्राम भोजपुर बर्ना बुजुर्ग लेखपत्र सं० 7720 क्षेत्रफल 0.028 हेक्टेयर। जिसको संजीव पारिया ने 19-06-2021 को अपने नाम क्रय किया था।
व्यवसायिक भवन 1/110ए तलैया लेन लेखपत्र संख्या 8297 क्षेत्रफल 205-09 वर्गमीटर।

कृषि भूमि स्थित ग्राम अहिलामई लेखपत्र संख्या 369 गाटा सं० 11क क्षेत्रफल 1.0800 हेक्टेयर। जिसको संजीव पारिया ने 28-02-2013 को अपनी पत्नी माला पारिया के नाम क्रय किया था।

कृषि भूमि स्थित भरखा लेखपत्र संख्या 78 गाटा सं० 360 क्षेत्रफल 0.4500 हेक्टेयर। जिसको संजीव पारिया ने 10 जनवरी 2018 को अपनी पत्नी माला पारिया के नाम क्रय किया था।

कृषि भूमि स्थित सुंदरपुर कटरी लेखपत्र संख्या 3759 गाटा संख्या 355, 66, 227, 246 क्षेत्रफल 58220 हेक्टेयर। जिसको संजीव पारिया ने 15-12-2016 को अपने व अपने भाईयों राजीव पारिया व आशीष पारिया के नाम क्रय किया था।

कृषि भूमि स्थित मोहद्दीनगर लेखपत्र संख्या 2967 गाटा संख्या 174 क्षेत्रफल 1.0880 हेक्टेयर। जिसको संजीव पारिया ने 10-11-2014 को अपने नाम क्रय किया था।

राजस्व विभाग के मुताबिक संजीव पारिया की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की कुल कीमत 21 करोड़ 24 लाख 24 हजार रुपए है। जिसमें कुछ संपत्ति पहले कुर्क की गई थी और कुछ संपत्ति की आज कुर्की गई है।