पुत्रियों को जहर देकर शिक्षक ने फांसी लगाकर दे दी जान: पिता बेहोश

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) बीती रात थाना मऊदरवाजा परिसर के पीछे मोहल्ला बहादुरगंज में काफी बड़ी अप्रिय घटना हो गई, दोनों पुत्रियों सहित शिक्षक ने जान दे दी। आज सुबह अजय पाल जाटव के 38 वर्षीय पुत्र सुनील उर्फ धर्मेंद्र का शव पंखे से फांसी पर लटकता देखा गया। सुनील की 7 वर्षीय पुत्री शगुन एवं 11 वर्षीय बेटी सृष्टि के शव तख्त पर रखे देखे जाने पर सनसनी फैल गई। आनन-फानन में सुनील का शव नीचे उतारा गया।

लड़कियों के शव चादर से ढके गए जबकि सुनील के गले में अंगौछे का फंदा देखा गया पंखे से नायलॉन की सफेद रस्सी लटक रही थी। सुनील की पत्नी का बीते 2 माह पूर्व देहांत हो चुका है बीते दिन शगुन का जन्मदिन था। सुनील ने बेटी का जन्मदिन मनाया और बेटियों को घुमाने बाजार भी ले गया था। सुनील ग्राम अर्राहपहाड़पुर स्थित बाबू सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षक है। पुत्र एवं दोनों नातिनों के शव देखकर वृद्ध जयपाल बेहोश हो गए और मां राजेश्वरी बिलखती रही। फिलहाल यह पता नहीं चल सका की सुनील ने किस वजह से पूरे परिवार को खत्म कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *