मुठभेड़ में गोली से घायल अंतर्राज्यीय इनामी लुटेरा मोनू ठाकुर गिरफ्तार

कमालगंज फर्रुखाबाद (3 दिसंबर) एफबीडी न्यूज। पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में गोली से घायल अंतर्राष्ट्रीय इनामी लुटेरे मोनू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। जनपद औरैया थाना दिबियापुर के ग्राम खडरकपुर निवासी मोनू ठाकुर पुत्र किशन गोपाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने रात में ही लोहिया अस्पताल जाकर घायल लुटेरे मोनू ठाकुर को देखा और पूछताछ की।

श्री मीणा ने मीडिया को बताया कि थाना कमालगंज पुलिस एवं एसओजी टीम की बीती रात थाना कमालगंज के कोटिया चौराहे के निकट मुठभेड़ हुई। लेफ्ट पैर में गोली लगने से मोनू ठाकुर घायल हो गया उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

श्री मीणा ने बताया कि 25 हजार का इनामी लुटेरा मोनू अंतर्राज्यीय जहर खुरानी गिरोह का सक्रिय सदस्य हैं। जिले में मोनू के विरुद्ध ट्रैक्टर लूटने के तीन मुकदमे दर्ज हैं इन्हीं मुकदमों में मोनू की तलाश थी। पुलिस पूर्व में ही मोनू के गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए 6 ट्रैक्टर बरामद कर चुकी है। मुठभेड़ के दौरान भागने वाले मोनू के साथियों को तलाश किया गया।
थाना कमालगंज के इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने बताया कि वह रात 8 बजे गोटिया चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय बाइक से आया व्यक्ति पुलिस को देखकर गांव गंगाई की ओर भागा। बाइक फिसल जाने के बाद उस व्यक्ति ने पुलिस पर गोली चलाई एसओजी प्रभारी अशोक कुमार ने पिस्टल से जबावी गोली चलाई। बाएं पैर में गोली लगने से वह व्यक्ति घायल हो गया।

पूछे जाने पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम मोनू ठाकुर बताया। उसके पास 315 बोर तमंचा दो कारतूस व 550 बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *