नगर निकाय चुनाव: दमदार प्रत्याशी महेंद्र कटियार व शाक्य अशोक मौर्य चुनाव मैदान में उतरे

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) मनमुताबिक आरक्षण हो जाने पर प्रत्याशी खुलकर मैदान में आ गए हैं। जिनमें ऐसे भी लोग शामिल हैं। जिनके लिए सभासदी का भी चुनाव जीतना मुश्किल है। दमदार प्रत्याशी महेंद्र सिंह कटियार व शाक्य अशोक कुमार मौर्य आदि उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। नगर पालिका फर्रुखाबाद के अध्यक्ष पद का आरक्षण पिछड़ा वर्ग में हो जाने के कारण चुनाव लड़ने वाले दिग्गजों के अरमानों पर पानी फिर गया है।

 

नगर पालिका फर्रुखाबाद

समाजसेवी व दमदार प्रभावशाली नेता महेंद्र सिंह कटियार ने बीती शाम से ही चुनाव लड़ने की घोषणा कर जोरदार से प्रचार शुरू कर दिया है। सुख दुख के साथी पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कटियार ने सम्मान किया है और सम्मान करेंगे का नारा लगाना शुरू कर दिया है। मालुम हो बीते चुनाव में विधानसभा चुनाव में सदर क्षेत्र से टिकट न मिलने पर श्री कटियार ने सपा छोड़कर बसपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया था।

प्रदेश अध्यक्ष का दबाव पड़ने पर श्री कटियार ने सपा में वापसी कर ली थी। जानकार सूत्रों का कहना है कि श्री कटियार हर हालत में चुनाव लडेगे। इसके लिए उन्हें किसी भी पार्टी से टिकट लेनी पड़े मौका मिलने पर श्री कटियार भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल महेंद्र सिंह कटियार के मुकाबले किसी भी पार्टी के पास कोई पिछड़े वर्ग दमदार का नेता नहीं है।

पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्र अविनाश सिंह उर्फ विक्की एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव सपा से टिकट हासिल करने के लिए प्रयासरत है। व्यापारी युवा नेता अंकुर श्रीवास्तव ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर प्रचार किया है कि परिवर्तन लाएंगे, फर्रुखाबाद नगर निकाय में भगवा लहराएंगे।

नगर निकाय कंपिल

बसपा से भाजपा में आए शाक्य अशोक कुमार मौर्य ने नगर पंचायत कंपिल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। मालुम हो कि श्री मौर्य ने बीते वर्ष कंपिल क्षेत्र से ही जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नंदराम शाक्य एवं दलित बैंक कर्मचारी की पत्नी साहाशना बेबी ने भाजपा से टिकट मांगी है। जबकि निवर्तमान चेयरमैन उदय पाल सिंह यादव सपा से प्रत्याशी होंगे।

होने लगी टिकटों की बिक्री

विधानसभा चुनाव में रुपए ढगने वाले जिला अध्यक्ष ने झाड़ू की टिकट बेचने का प्रयास शुरू कर दिया है। खरीदार भी जोरदार इसे टिकट की बोली लगाने लगे हैं।

नगर पंचायत शमशाबाद

शमशाबाद क्षेत्र से सपा नेता नदीम फारुकी सपा नेता इलियास मंसूरी कांग्रेसी नेता मुफ्ती जफर अहमद कासमी एवं बसपा नेता इजहार खान चुनाव मैदान में है। सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अवधेश पांडे के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। इलियास मंसूरी ने पहली बार चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से टिकट मांगी है।

नगर पंचायत कमालगंज

कमालगंज नगर से पूर्व चेयरमैन संजय कमल व पूर्व चेयरमैन राजबेटी संखवार के अलावा अंबेडकर नगर के सभासद दीपू बजाज टिकट मिलने पर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

नगर पंचायत संकिसा

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित ने पत्नी सीमा दीक्षित को नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाई जाने की घोषणा कर दी है। संकिसा निवासी अतुल दीक्षित ने महिला पद के लिए आरक्षण किए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। संकिसा निवासी आशुतोष दीक्षित उर्फ आशु अपनी मां श्रीमती प्रतिभा दीक्षित पूर्व प्रधान को सपा की टिकट मिलने पर चुनाव लड़ायेंगे।

संकिसा के ही राघव दीक्षित भी पत्नी को अध्यक्ष पद पर बैठाने के प्रयास में हैं। मेरापुर निवासी पूर्व प्रधान सुशील मिश्रा उर्फ मधुर पत्नी मधुलिका पूर्व प्रधान को चुनाव मैदान में उतारेंगे। इसी गांव के नवीन मिश्रा भी पत्नी अनीता पूर्व प्रधान को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाने का प्रचार शुरू कर दिया है।

ग्राम पमरखिरिया के रामवीर दुबे ने पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए भाजपा की टिकट मांगी है। जबकि प्रेमपुर निवासी धर्मेंद्र यादव पत्नी को निर्दलीय मैदान में उतारेंगे। ग्राम पुनपालपुर निवासी पूर्व प्रधान राकेश राजपूत ने पत्नी को एवं व्यापारी मनोज राजपूत ने मां को चुनाव चुनाव लड़ाने का जोरदारी का प्रचार शुरू कर दिया है।

क्षेत्र पंचायत खिमसेपुर अध्यक्ष पद के लिए ग्राम नगला बाग निवासी शिवराम बाथम बसपा की टिकट से चुनाव लड़ेंगे।

नगर निकायों का आरक्षण

 

फर्रुखाबाद नगर पालिका पिछड़ा वर्ग

नगर पालिका कायमगंज पिछड़ा वर्ग महिला

नगर पंचायत कमालगंज अनुसूचित जाति

नगर पंचायत मोहम्मदाबाद पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत खिमसेपुर पिछड़ा वर्ग महिला

नगर पंचायत शमशाबाद अनारक्षित

नगर पंचायत कंपिल पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत नवाबगंज पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत संकिसा महिला

सपा ने मांगे आवेदन

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में जनपद फर्रुखाबाद के नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। आवेदकगण आवेदन फार्म समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय फर्रुखाबाद से प्राप्त कर सकेंगे।

पात्र आवेदक अपनी समस्त प्रकार की अहर्ता पूर्ण करते हुए अपना आवेदन 10 दिसंबर 2022 सायं 5:00 बजे तक जिला कार्यालय पर ओम प्रकाश शर्मा एवं मुजीबुल हसन के पास जमा कराना सुनिश्चित करें।
आवश्यक संलग्नक-
नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु-
1- पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन फार्म।
2-समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है सदस्यता रसीद की छाया प्रति संलग्न करनी होगी।
3- समाजवादी बुलेटिन का आजीवन सदस्य होना अनिवार्य है रसीद की छाया प्रति संलग्न करनी होगी।
सदस्य पद हेतु-
1- पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन फार्म।
2- सक्रिय सदस्यता रसीद की छाया प्रति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *