एमएलसी प्रत्याशी के मतदान के लिए ब्लॉकों व नगर पालिकाओं में लगाए गए कार्यकर्ता

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) विधान परिषद द्विवार्षिक सदस्य चुनाव प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने जिले के प्रवास के दौरान कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक कायमगंज के कार्यकर्ताओं की बैठक सीपी गेट हाउस में की।
विधान परिषद सदस्य चुनाव प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत के सिलसिले को जारी रखने के लिए कार्यकर्ताओं को विधान परिषद के चुनाव में भी परिश्रम के साथ जुट जाना चाहिए।

इसके लिए सभी ब्लॉक पंचायतों एवं नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों से संपर्क करके उनको भाजपा के साथ जोड़ने के लिए संपर्क अभियान चलाना होगा। समाज और क्षेत्र के हित के लिए भारतीय जनता पार्टी का सदस्य विधान परिषद प्रत्याशी जीतना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य अधिक से अधिक संख्या में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे तो केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण के लक्ष्य को पूरा करने में कोई कठिनाई नहीं आएगी।

भाजपा सरकार विकास और सुशासन के लक्ष्य के साथ समाज के अंतिम वर्ग तक खुशहाली लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा सभी विधानसभाओं में चुनाव की दृष्टि से ब्लॉक पंचायत एवं पालिका स्तर पर दो-दो कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है यह कार्यकर्ता मतदान के दिन प्रत्येक मतदाता से संपर्क करके भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का कार्य करेंगे।

दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा आजादी के बाद मोदी और योगी सरकार ने स्वर्णिम भारत के निर्माण के लिए अनेकों कार्य किए हैं सपा बसपा और कांग्रेस के लोग जाति और मजहब के आधार पर बांटकर सत्ता में आते थे। लेकिन 2014 के बाद से देश में परिवर्तन की लहर ने सपा बसपा और कांग्रेस की बांटने वाली राजनीति को देश व प्रदेश की जनता ने खारिज कर दिया जनता विकास और सुशासन के मुद्दे पर भाजपा सरकार के साथ खड़ी है। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का नेतृत्व कायम है।

इस अवसर पर कायमगंज विधायक के पति अजीत गंगवार राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ मिथिलेश अग्रवाल ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे वरिष्ठ नेता डॉ बीके गंगवार अरुण दुबे कायमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज गंगवार कंपिल मंडल अध्यक्ष सत्य वर्धन सिंह राठौर प्रधान अखिलेश गंगवार प्रधान नेम कुमार गंगवार प्रधान कश्मीर राजपूत प्रधान विवेक चौहान मीडिया सह प्रभारी पियूष त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।बैठक का संचालन कायमगंज ब्लॉक चुनाव संयोजक अमरदीप दीक्षित ने किया।

शमशाबाद क्षेत्र की बैठक

शमशाबाद ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक रजलामई स्थित यूडी गार्डन लाॅन में संपन्न हुई। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने बैठक में कहा सभी सदस्यों का ज्यादा से ज्यादा समर्थन ही भाजपा प्रत्याशी को जिताने में सहयोग करेगा। ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए विधान परिषद में भी भाजपा को बहुमत अति आवश्यक है। सपा के विधान परिषद सदस्य ने क्षेत्र की ओर मुड़कर नहीं देखा जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों का विकास नहीं हो पाया।

इसलिए भाजपा प्रत्याशी को जीता कर क्षेत्र के विकास को अभूतपूर्व गति मिलेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता कायमगंज विधायक पति अजीत गंगवार जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार जिला महामंत्री सुनील कुमार रावत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम किशोर राजपूत जिला पंचायत सदस्य कुंवर जीत राजपूत मंडल अध्यक्ष राम लखन राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *