शहर में राष्ट्रीयता की झलक वाली धूमधाम से निकाली गई एक भारत- श्रेष्ठ भारत यात्रा

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ यात्रा नगर में बड़ी धूमधाम से निकाली गयी। यात्रा में सम्पूर्ण भारत को दर्शाकर राष्ट्रीयता की झलख दिखाई गयी। शनिवार को विविध प्रदेश,भाषा,संस्कृति और धर्मों को दर्शाती ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ यात्रा का प्रारंभ नगर के पांडेश्वर नाथ शिव मंदिर से हुआ।

यात्रा पल्ला मठिया चौक घुमना लाल दरवाजा फब्बरा से होती हुई स्वराज कुटीर पहुची। संस्था के संस्थापक बाबा योगेंद्र की जन्म शताब्दी वर्ष को समर्पित आराधना भारत माता पूजन कार्यक्रम में स्वाधीनता में जन सहभागिता करने वालों की स्मृतियों को रेखांकित किया गया। यात्रा में छात्र-छात्राएं व कला साधक कदम तल करते हुए चल रहे थे।

यात्रा का व्यापारियों सामाजिक संस्थाओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसी के साथ भाजपा सांसद मुकेश राजपूत सहित विभिन्न हस्तियां शामिल हुईं। एक भारत-श्रेष्ठ भारत यात्रा में नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने नेहरू युवा केन्द्र के छात्र छात्राओं ने स्वच्छ भारत का संदेश दिया। ब्रहमाकुमारी,बी० के० शोभा पश्चिम बंगाल और गुजरात एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट।

गोवा डीएसबीडी पब्लिक स्कूल,स्वामी रामानंद बालिका डोल,पंजाब सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर,स्काउट रस्तोगी कॉलेज, गायत्री परिवार नृपेन्द्र पाण्डेय राजस्थान एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट,सिटी मांटेसरी मणिपुर,रौनक बंसल नव्या बंसल दिव्यांगजन,करुणेश,केल प्रिया दीक्षित,महाराष्ट्र कनोडिया इंटर कॉलेज एवं रामानंद बालिका मोहन लाल शुक्ल,मुस्लिम समाज टीम सेवा फरियाब खाँ।

उत्तर प्रदेश साहस इण्डिया ग्रुप सुबोध शुक्ला, आदेश अवस्थी जम्मू कश्मीर,अरुणाचल दीपक रंजन सक्सेना अरविंद दीक्षित उड़ीसा,मिजोरम महक कमलेश कुमारी अक्षरा,नागालैंड सुरेंद्र पाण्डेय आकांक्षा सक्सेना,सिख समाज सतनाम सिंह ज्ञानी गुरुवचन,क्षत्रिय समाज अनिल प्रताप सिंह घोष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भारतीय सैनिक एस एल मेमोरियल स्कूल भारत माता आदि स्वरूपों में शामिल हुए।

यात्रा में लिल्ली घोड़ी,शहनाई एवं स्पेरा आकर्षण का केंद्र रहे। नवीन मिश्रा नब्बू ने तिरंगा लेकर देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। यात्रा का समापन स्वराज कुटीर में हुआ जहाँ श्री बांके बिहारी आर्ट ग्रुप के संस्थापक शशिकांत पाण्डेय ने कलाकारों के साथ महिषासुर मर्दिनी लीला का मंचन किया। सत्यव्रत पाण्डेय ने भारत माता का पूजन कर आरती की।

स्वराज कुटीर स्थल की व्यवस्था कपिल गुप्ता,डॉ समरेन्द्र शुक्ल दिलीप कश्यप आदि ने देखी। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम् गीत से हुआ। इस अवसर पर जिला प्रचारक प्रवीण प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पाण्डेय,अध्यक्ष दीपक रंजन सक्सेना, यात्रा संयोजिका आकांक्षा सक्सेना, अखिलेश पाण्डेय, शशिकांत पाण्डेय,नरेंद्र नाथ मिश्रा,अर्पण शाक्य, ज्ञानेद्र सिंह।

प्रीति तिवारी,शाक्य,रविंद्र भदौरिया,समरेंद्र शुक्ल कवि,अनुराग पाण्डेय,सर्वेश श्रीवास्तव,मधुवाला अवस्थी,शशिवाला अग्निहोत्री,नेहा सक्सेना हेमलता,स्नेहा सक्सेना आदि मौजूद रहे।