प्रेमी युगल ने खाया जहर: युवक की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, सैफई  हास्पिटल  के लिए रेफर

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जहर खाने से प्रेमी युवक रोहित कुशवाह की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। रोहित कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम भरेहपुर निवासी द्रुपाल का 20 वर्षीय पुत्र था। रोहित ने आज सुबह दूसरे मकान में जानवरों की देखभाल की। वही गांव के महेश राम की 18 वर्षीय पुत्री बंदना यादव पहुंच गई। शादी करने में असफल होने के कारण दोनों ने कीटनाशक जहर पी लिया।

करीब एक घंटे बाद सुखदेवी रोहित को देखने गई गेट अंदर से बंद होने के कारण सुखदेवी ने पड़ोसी की छत पर जाकर देखा। श वहां रोहित व बंदना बेहोश पड़े थे प्रेमी युगल को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया हालत गंभीर होने के कारण वंदना को सैफई के लिए रेफर किया गया। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिले पर कार्रवाई की जाएगी।