रघुवीर शाक्य सहकारी संघ पखना के निर्विरोध अध्यक्ष बने: संघ पर परिजनों का कब्जा

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) बौद्ध धर्म के प्रमुख अनुयाई रघुवीर शाक्य सहकारी संघ पखना के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं। उनके भाई प्रमोद कुमार शाकय संघ के निर्विरोध उपाध्यक्ष बन गए। रघुवीर शाक्य के निर्विरोध विजयी होने पर संचालकों के अलावा साधन सहकारी समिति मेरापुर के अध्यक्ष गंगा प्रसाद राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष छत्रपाल राजपूत, विक्रम शाक्य, गिरीश शाक्य, राजेश कुमार शाक्य, विद्याराम यादव सुरेश यादव आदि लोगों ने फूल माला पहनाकर श्री शाक्य का स्वागत किया खुशी में मिठाई बांटी गई।

परिजनों का बहुमत होने के कारण किसी विरोधी की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर नामांकन करने की हिम्मत नहीं पड़ी। थाना मेरापुर के ग्राम नूरनगर निवासी रघुवीर शाक्य की पत्नी श्रीमती हेमवती शाक्य, पुत्र अमित शाक्य एवं भाई प्रमोद शाक्य संचालक मंडल के सदस्य हैं। 11 सदस्य संचालकों में श्रीमती गीता दुबे, गिरीश चंद दुबे, किशन लाल जाटव, भोपाल जाटव, अभिलाष यादव, विजेंद्र यादव के अलावा जयेंद्र राजपूत नामित सदस्य हैं।

रघुवीर शाक्य साधन सहकारी समिति मेरापुर के अध्यक्ष रहे हैं उनकी पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य रही हैं।