भाइयों ने हाथ पकड़े: पिता ने लाइसेंसी बंदूक से गोलीमार कर शिक्षक की कर दी हत्या

मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद। दबंग भाइयों ने दुश्मन के हाथ पकड़ लिए और पिता ने लाइसेंसी बंदूक से शिक्षक मनोज सिंह राठौर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने भाइयों को हिरासत में लेकर लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली है। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम गैसिंहपुर निवासी अन्नू सिंह ने पड़ोसी राम प्रताप सिंह व उनके बेटे सत्यम सिंह व शिवम सिंह के विरुद्ध पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने बीती रात 9.10 बजे शिक्षक मनोज सिंह के घर जाकर गाली गलौज किया। मनोज सिंह पत्नी आशा देवी बेटे अभय, छोटे भाई संजय सिंह व राजीव सिंह के साथ रात 11.30 बजे रामप्रताप के नलकूप के निकट वाले घर पर गए शिकायत करने गए थे। वहां मौजूद आरोपियों ने शिक्षक को गाली गलौज कर उनकी पिटाई की और विरोध करने पर सत्यम व शिवम ने मनोज के हाथ पकड़ लिए।

रामप्रताप ने लाइसेंसी बंदूक से मनोज के सीने में गोली मार दी। परिजन गंभीर रूप से घायल मनोज को मोहम्मदाबाद सीएससी ले गए। हालत गंभीर होने पर मनोज को लोहिया के लिए रेफर किया गया। लोहिया अस्पताल प्ले जाने पर डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। शिक्षक के मरने की जानकारी होते ही घर पर कोहराम मच गया।
सीओ मोहम्मदाबाद ने मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

दो आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयोग की गई लाइसेंसी बंदूक व कारतूस बरामद कर लिए गए हैं।