मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निकाय चुनाव में पार्टी के भितरघात का रुतबा बढ़ाया: भाजपाइयों में रोष

कायमगंज फर्रुखाबाद। सूबे के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज भाजपा प्रत्याशी को हराने वाले भितरघाती के घर जाकर रुतवा बढ़ाया। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया है। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करने फैजबाग स्थित साईं गेस्ट हाउस गये थे। कार्यक्रम के बाद श्री सिंह कायमगंज नगर के महामंत्री वरुण गंगवार के घर गये।

जिससे निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुभाष गुप्ता सहित तमाम भाजपाइयों में रोष व्याप्त हो गया। मालूम हो कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुभाष गुप्ता तथा चुनाव संयोजक प्रवेश कोरी ने नगर महामंत्री वरुण गंगवार, नगर अध्यक्ष चेतन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार उर्फ पिंटू राठौर, निवर्तमान नगर महामंत्री राजमंगल दीक्षित तथा आवेदिका सरस्वती वर्मा आदि पर विपक्षी प्रत्याशी से रुपए लेकर भाजपा प्रत्याशी को हराने का आरोप लगाया गया।

भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च पदाधिकारियों से लिखित शिकायत की है। जब भाजपा नेताओं को पता चला जल शक्ति मंत्री दागी नगर महामंत्री के घर गये तो उनमें जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया। भाजपा प्रत्याशी रहे सुभाष गुप्ता ने कहा है कि उक्त गद्दार लोगों की वजह से भाजपा बहुत ही नजदीकी अंतर से निर्दलीय प्रत्याशी से चुनाव हार गई।

यदि यह सभी लोगों का सहयोग मिलता तो वह चुनाव जीत जाते। आब भाजपाई खुलेआम कहने लगे हैं की पार्टी में गद्दारों के मजे हैं उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है। भाजपा जिला शध्यक्ष रूपेश गुप्ता की मां के नगरपालिका के चुनाव में भी पार्टी के लोगों ने गद्दारी की। जिसके कारण ही भाजपा तीसरे नंबर पर पहुंच गई। जिला अध्यक्ष ने भितरघात करने वाले नेताओं की जानकारी नेतृत्व को दे दी है।

फर्रुखाबाद पहुंचने पर मंत्री श्री सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व भाजपा नेता विश्वास गुप्ता के साथ गुरुगांव देवी मंदिर में देवी की पूजा की।

इससे पूर्व स्वतंत्र देव सिंह जी द्वारा ग्राम जंजाली नगला ब्लाक कमालगजं का में निर्माणाधीन बाढ़ परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया एवं चौपाल में ग्रामीणों की समस्यायें सुनी। उन्होंने कहा कि विगत समय में बाढ़ कटान से जिन लोगों को हानि हुई है उनका पुन: सर्वे कराकर समुचित लाभ दिया जाय।

चौपाल में मंत्री द्वारा ग्रामीणों से पूंछने पर बताया गया कि बाढ़ परियोजना के निर्माण से ग्रामीण को बहुत बड़ी राहत हुई है। आस—पास के ग्रामीणों को भी लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि गंगा में केवल स्नान करे, पानी के साथ खिलवाड़ ना करे ताकि कोई जनहानि ना हो। गंगा को गन्दा ना करे और ना कोई गन्दगी डाले। मां गंगा को स्वच्छ बनाने का जो सरकार का संकल्प है उसको पूरा करने में अपना सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि 15 जून, 2023 तक सभी बाढ़ परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का लक्ष्य दिया गया है। बाढ़ परियोजनाओं का निर्माण होने से जनहानि में बहुत बड़ी कमी हुई है, नामात्र जनहानि हुई है। केन्द्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन योजना अन्तर्गत हर घर नल पहुॅचाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि सभी को अपने घरों में शुद्ध जल प्राप्त हो सके। सभी ध्यान रखे कि पानी को अनावश्यक नहीं बहाना है पानी को बचाना भी है।

आज केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को पक्का घर, हर घर को जल, नि:शुल्क राशन, आयुष्मान कार्ड, नि:शुल्क गैस कनेक्शन, नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन,शौचालय निर्माण, कन्या सुमंगला योजना, सामुहिक विवाह योजना, नि:शुल्क पाठय पुस्तक, बेसिक स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं अन्य कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुॅचाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष विधायक भोजपुर, विधायक कायमगंज, जिलाधिकारी, ​पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, संबंधित सभी अधिकारी आदि उपस्थित रहे। मंत्री सिंह जी द्वारा ग्राम छीतापुर कपूरापुर ब्लाक कमालगजं का में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया एवं चौपाल में ग्रामीणों की समस्यायें सुनी।

इस अवसर पर मंत्री जी ने ग्रामीणों से कहा कि ग्रामीणों को हर घर जल योजना के अन्तर्गत नि:शुल्क टंकी का ​कनेक्शन दिया गया है। ताकि आपको शुद्ध पानी मिल सके। पानी को बहाये ना पानी को बचाने का भी कार्य करे और वर्षा के पानी को भी जमा करने का कार्य करे। मा0 मंत्री जी संबंधित कार्यदायी संस्था को एक माह के अन्दर सड़क की मरम्मत का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि लघु सिचाई विभाग द्वारा 29 किसानों को नि:शुल्क बोरिंग का लाभ दिया गया है।