एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में: छात्रों ने नाटक के जरिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने का दिया संदेश

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित जोगराज स्थित एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में आज पर्यावरण दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने नाटक के माध्यम से वन ही जीवन है लघु नाटिका के माध्यम से देव, मयंक, राजन, निखिल, उज्जवल, आशीष आदि ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सन्देश दिया।

इशू, स्नेहा, प्रिंसी,प्रिया मिश्रा, सोमना, वंशिका, संध्या, पायल ने सेव प्लांट, सेव लाइफ पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ प्रभात गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। इस विशेष दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। आज औद्योगिक करण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बन गया है। हमें उस पर विचार करके अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।

संस्था की प्रबंध निदेशक आकांक्षा सक्सेना ने कहा कि जिस प्लास्टिक को हम कचरा समझ कर कुएं में फेंक देते हैं असल में वही प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को दूषित कर रही है और हमें खतरे में डाल रही है। ऐसे में प्लास्टिक से हो रहे पर्यावरण को नुकसान से बचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा हकीकत पर गौर करें तो आज हम पूरी तरह से प्लास्टिक से घिरे हुए हैं। हमारे घरों में पानी की बोतल से लगाकर बाल्टी तक ब्रश से लगाकर टूथपेस्ट तक बाजार की चीजों से लगाकर घरेलू सामान तक सब कुछ प्लास्टिक से बना है।

यह प्लास्टिक हमारे जीवन को बहुत ही नुकसान पहुंचा रही है। कार्यक्रम का संयोजन संयुक्त रूप से शिल्पी सक्सेना, सोनम शुक्ला, नेहा सिंह, सुपर्णा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में पूर्णिमा दीक्षित, वैदिक, आद्रज, सोनाली, यंशिका आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता, मॉडल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रशस्ति व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने सभी का आभार प्रकट किया।