जिला योजना समिति के 4 सदस्य पदों के लिए 10 सभासदों ने किए नामांकन

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिला योजना समिति के 4 सदस्य पदों के लिए 10 सभासदों ने नामांकन किए हैं। पांच सभासदों ने निर्दलीय व 5 वार्ड अध्यक्षों ने भाजपा की ओर से नामांकन किया है। अनुसूचित जाति महिला पद के लिए नगर पालिका फर्रुखाबाद के वार्ड लक्ष्मी बाई नगर की सभासद श्रीमती पूनम देवी पत्नी उमेश कुमार निवासी जटवारा जदीद ने निर्दलीय नामांकन किया।

इसी पद के लिए नगर पंचायत मोहम्मदाबाद के कबीर नगर की सभासद श्रीमती बबली पत्नी कमलेश ने भाजपा की ओर से पर्चा भरा है। अनारक्षित पद के लिए नगर पालिका फर्रुखाबाद के अशोकनगर वार्ड के सभासद बृजेश कुमार शुक्ला मोहल्ला बजाजा निवासी ने निर्दलीय नामांकन किया। इसी पद के लिए फर्रुखाबाद नगरपालिका दुर्गा नगर वार्ड की सभासद श्रीमती विटाना देवी पत्नी रामवीर सिंह ने भाजपा की ओर से पर्चा भरा।

इसी पद के लिए कंपिल नगर पंचायत भगत सिंह आजाद नगर वार्ड के सभासद महेश ने भाजपा की ओर से नामांकन किया है। अन्य पिछड़ा वर्ग पद के लिए फर्रुखाबाद नगरपालिका बौद्ध नगर की सभासद श्रीमती निर्मला शाक्य पत्नी अशोक कुमार ने निर्दलीय नामांकन किया। इसी पद के लिए फर्रुखाबाद नगरपालिका काशीराम नगर वार्ड की सभासद श्रीमती जूली पत्नी राजीव सिंह ने निर्दलीय पर्चा भरा।

इसी पद के लिए कमालगंज नगर पंचायत के इंदिरा नगर वार्ड के सभासद अनुराग यादव ने निर्मली पर्चा भरा। अन्य पिछड़ा वर्ग पद के लिए नगर पंचायत मोहम्मदाबाद किदवई नगर के सभासद संजीव सिंह ने भाजपा की ओर से नामांकन किया। महिला पद के लिए नगर पंचायत संकिसा विसारी देवी नगर वार्ड की सभासद श्रीमती सीमा दीक्षित पत्नी अतुल दीक्षित ने भाजपा की ओर से नामांकन किया है। सभासद महिपाल एवं अतुल ने सीमा के नामांकन का प्रस्ताव किया है।

एकमात्र महिला पद के लिए अकेली श्रीमती सीमा दीक्षित ने नामांकन किया है उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।