जानिए- कौन – कौन नेता कब  सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेगे

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को दूर करने की अच्छी पहल शुरू की है। सपा के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार निम्नलिखित पार्टी के पदाधिकारी जिला कार्यालय आवास विकास में बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग करने की अपेक्षा की है।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पदाधिकारी कार्यालय में बैठेंगे तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे ।जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर सप्ताह में एक दिन जिले के अधिकारियों से भेंट करेंगे।

सोमवार

1 सौरभ कटियार जिला उपाध्यक्ष
2 मुजिबुल हसन जिला सचिव
3 अरविंद साहू जिला कार्यकारिणी सदस्य।

मंगलवार

1 जहान सिंह लोधी जिला उपाध्यक्ष
2 ईश्वर दयाल जिला सचिव
3 नौशाद नेताजी जिला कार्यकारिणी सदस्य

बुधवार

1 आकिल खान जिला सचिव
2 पीयूष यादव प्रधान जिला सचिव
3 गुलाम रसूल जिला कार्यकारिणी सदस्य

गुरुवार

1- रामू गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष
2- श्रीमती नीलम सिंह चौहान जिला सचिव
3- जीशान खान जिला कार्यकारिणी सदस्य

शुक्रवार

1- नागेंद्र सिंह शाक्य जिला उपाध्यक्ष
2- अमीर सिंह यादव जिला सचिव
3- विजय अनुरागी सभासद जिला कार्यकारिणी सदस्य

शनिवार

1 रमेश चंद कठेरिया जिला उपाध्यक्ष
2- विजेंद्र सिंह यादव प्रधान जिला सचिव
3- जगदीश यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य

रविवार

1 पुष्पेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष
2- बेचेलाल यादव पूर्व जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ
3- शिव शंकर शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य।

यह जानकारी पार्टी के जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने दी है।