कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज 24 में अखिलेश यादव को बताएगा सपा की औकात

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मौर्य समाज के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्व0 पिता तक जाकर हट-हट, धत्-धत् कर अपमानित करने की बहुत बड़ी गलती की है। शाक्य समाज लोकसभा चुनाव में मय ब्याज सपा मुखिया को जबाब देकर औकात बतायेगा।समाजवादी पार्टी, कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज की सबसे बड़ी दुश्मन है जिसने स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा में जोड़कर समाज को खत्म करने का प्रयास किया है।
भाजपा ने केशव मौर्य को हारने के बाबजूद उप मुख्यमंत्री बनाया। जब कि सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को हारने के बाद राज्यसभा एवं विधान परिषद तक में नहीं भेजा। कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दैनिक सहानुभूति पत्र के संपादक गिरीश चंद कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रति अमर्यादित टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जतायी है।

श्री कुशवाहा ने कहा है कि समाजवादी पार्टी कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज की दुश्मन है। सपा ने इसी कारण भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को बरगला कर भाजपा से इस्तीफा दिलाकर पार्टी में शामिल किया। सपा ने जानबूझकर ऐसी जगह टिकट दी जहां स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए। स्वामी प्रसाद मौर्य के चुनाव हार जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने न तो उनको विधान परिषद भेजा और न ही उनको राज्यसभा भेजने जा रही है। अ

खिलेश यादव के अंदर यादव बाद होने के कारण वह कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज को फूटी आंख से भी देखना नहीं चाहते हैं। इसीलिए मुलायम सिंह यादव के हटने के बाद अब सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नाम मात्र एक व्यक्ति को कार्यकारिणी का सदस्य बना रखा है। समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में नाम मात्र के लोगों को स्थान देकर समाज को गुमराह और ठगने का काम कर रहे हैं।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अखिलेश यादव जैसे विद्वान व्यक्ति ने मौर्य समाज के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य पर अभद्र टिप्पणी कर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 2024 लोकसभा के चुनाव के पूर्व समाज जिला स्तर पर लोगों को संगठित कर समाजवादी पार्टी को नेस्तनाबूद करने के लिए जबरदस्त अभियान चलाएगी। एसोसिएशन डोर टू डोर संपर्क कर समाजवादी पार्टी के सांसदों को लोकसभा न पहुंच पाए इसके लिए समाजवादी पार्टी को दफन करने का काम करेगा।

श्री कुशवाहा ने कहा भारतीय जनता पार्टी समाज की शुभचिंतक पार्टी है जिसने केशव प्रसाद मौर्य को विधानसभा चुनाव हार जाने के बाद भी उप मुख्यमंत्री बना कर समाज को सम्मान देने का काम किया है। इसलिए कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती के साथ खडी है और समाज के वोट से समाजवादी पार्टी का जहां पतन हुआ है। वहीं पर भारतीय जनता पार्टी ने दोबारा सरकार बनाकर समाज को सम्मानित किया है।

कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार शाक्य एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अमर्यादित टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताते हुए समाज के लोगों को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिला स्तर पर विरोध करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि समाज एकजुट होकर सम्मान देने वाली राजनीतिक दल की पार्टी का भी सम्मान करें तभी समाज का विकास और उत्थान संभव है।

अखिलेश यादव की बदजुबानी से जनपद फर्रुखाबाद के शाक्य कुशवाहा मौर्य एवं सैनी समाज में जबरदस्त नाराजगी व्याप्त हो गई है। लोगों ने कहा है कि जिस व्यक्ति ने अपने बाप एवं चाचा की इज्जत नहीं की वह और किसी की क्या इज्जत करेगा। बचकाना हरकतों से अखिलेश यादव मुख्यमंत्री तो दूर मंत्री बनने तक लायक नहीं है। अखिलेश यादव की तरह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने शाक्यों की उपेक्षा कर उन्हें अपमानित किया था। समाज के लोगों ने गांव गली में अखिलेश यादव का पुतला फूंकने का निर्णय किया है।

मुलायम सिंह ने भरी सभा में तत्कालीन सांसद रामसिंह शाक्य को आलू का सड़ा बोरा बताते हुए कहा था कि मैं इन्हें ढो रहा हूं। समाज के वयोवृद्ध एवं प्रमुख बुद्धिस्ट कर्मवीर शाक्य ने सदन में हुई बदजुबानी की निंदा करते हुए कहा है कि केशव प्रसाद मौर्य की कम एवं अखिलेश यादव ने काफी बड़ी गलती की हैः अखिलेश को केशव प्रसाद मौर्य के बाप तक की बात नहीं करनी चाहिए थी। श्री शाक्य ने कहा है कि मैं अखिलेश यादव को समाजवादी नहीं मानता हूं वह मनुवादी विचारधारा के व्यक्ति हैं।

उन्होंने अखिलेश यादव क्या पुतला फूंकने को बेकार बताया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री नागेंद्र शाक्य ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गलत बयान देकर विवाद की शुरुआत की और उससे ज्यादा गलती अखिलेश यादव ने की है। सदन में मर्यादित भाषा का प्रयोग होना चाहिए अखिलेश यादव का पुतला फूकना गलत है। श्री शाक्य ने कहा है कि बीजेपी के लोग बौरा गए हैं जो अखिलेश यादव का पुतला फूंक रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य ने अखिलेश यादव की बयान बाजी को गलत बताते हुए कहा है कि वह समाज के साथ हैं केशव प्रसाद मौर्य को भी गलत बात नहीं करनी चाहिए थी पुतला फूंकना गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *