ऐश्वर्या को डांस चैंपियन एवं खुशी को डांस सुपर स्टार का खिताब

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़)21 वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव 2025 की प्रतियोगिता में ऐश्वर्या वर्मा को डांस चैंपियन एवं खुशी को डांस सुपर स्टार 2025 का खिताब मिला। आज युवा महोत्सव समिति सभागार में डांस चैंपियन 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने आजा नचले, दीवानी मस्तानी, ढोला, वो कृष्णा है, चिकनी चमेली,घर मोरे परदेशी, कान्हा सो जाए जरा, डांस मेरी रानी एवं हिपोप आदि पर प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लगभग 25 से 30 प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया।

इस पर प्रतिभागियों ने विशेष रूप से वेश भूषा पर विशेष ध्यान दिया गया, निर्णायकों ने ड्रेस प्रदर्शन, भाव के आधार पर अंकन किया। निर्णायक के आधार पर ऐश्वर्या वर्मा को डांस चैंपियन 2025 और खुशी को डांस सुपरस्टार 2025 का खिताब दिया गया। मुस्कान वर्मा, नेहा पाल दिव्यांशी राठौर एवं चांदनी तृतीय स्थान पर रही। ग्रुप नृत्य में प्राची, चांदनी, प्रिया, रिया एवं नेहा तृतीय पर रही। स्नेहा एवं मुस्कान द्वितीय तथा अवंतिका व मीनाक्षी प्रथम स्थान पर रही।

डिंपल, नेहा, इल्मा, पलक, रागिनी, हिमानी, वैष्णवी, हर्षिता, अकांक्षा शर्मा, तानिश आदि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाजपा महिला जिला अध्यक्ष बबीता पाठक एवं नेहा श्रीवास्तव, आकाश, सच्चिदानन्द मिश्रा, सुनील सक्सेना, वीरेंद्र त्रिपाठी डॉ कृष्ण कांत अक्षर आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन हर्ष दुबे ने किया।