फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे की अनुमति के बाद जिला चुनाव अधिकारी ने जिले के 15 मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। अचरा मंडल से कुनेंद्र गंगवार मंडल अध्यक्ष कंपिल मंडल से निर्मल कश्यप, कायमगंज ग्रामीण से महेंद्र राजपूत, कायमगंज नगर से देवेंद्र दुबे, शमशाबाद से आदेश शाक्य को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया। नीब करोरी मंडल से भूपेंद्र सिंह चौहान सलेमपुर मंडल से लालू राजपूत अमृतपुर मंडल से नीरज अवस्थी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया।
फतेहगढ़ नगर से श्रीमती रमला राठौर फर्रुखाबाद नगर पश्चिम से वीर बहादुर पाल एवं बढ़पुर पश्चिम से सर्वेश कुमार उर्फ संतोष राजपूत को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कमालगंज से राजेश कुमार वर्मा जहानगंज से अनुज कटियार मोहम्मदाबाद उत्तरी से राम प्रकाश सिंह राठौर एवं मोहम्मदाबाद दक्षिणी से शैलेंद्र मिश्रा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। विवाद के कारण फर्रुखाबाद पूर्वी बढ़पुर पूर्वी एवं नवाबगंज मंडल अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई है।
मंडल अध्यक्षों के साथ ही क्रमशः अजय वीर सिंह किशनू चतुर्वेदी श्रीमती सीता चतुर्वेदी अमित राठौर राम लखन राजपूत सुभाष राजपूत स्वदेश द्विवेदी अनुराग सिंह सुनील गुप्ता प्रबल त्रिपाठी शेर सिंह शाक्य दिलीप श्रीवास्तव योगेंद्र सिंह अंशुल दुबे एवं रामदत्त गौतम को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया।