फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) अन्तर्जनपदीय, कानपुर जोन, कानपुर की पुलिस कुश्ती कलस्टर (पुरूष/महिला) (कुश्ती, बाक्सिंग, आर्म रेसलिंग एवं बाडीबिल्डिंग) प्रतियोगिताओं के परिणाम पुलिस अधीक्षक ने घोषित कर दिए हैं। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन स्व० ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोट्स स्टेडियम फतेहगढ में 17.04.2025 से 19.04.2025 तक सम्पन्न करायी गयी। इस प्रतियोगिता में जोन के जनपद कमिश्नरेट कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फतेहगढ़, झाँसी, ललितपुर एवं जालौन की टीमों द्वारा भाग लिया गया।
प्रतियोगिता में कुल-104 (पुरूष/महिला) खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया गया। जिसमें बाक्सिंग प्रतियोगिता जनपद फतेहगढ़ के पुरूष खिलाड़ियों द्वारा अपने वर्ग में कुल 24 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल वैजन्ती प्राप्त की। फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद इटावा के पुरूष खिलाड़ियों द्वारा अपने वर्ग में कुल- 34 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल बैजन्ती हासिल की। जनपद कन्नौज के महिला खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में कुल-17 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल बैजन्ती जीत ली। ग्रीकोरोमन कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद ललितपुर के पुरूष खिलाड़ियों द्वारा अपने वर्ग में कुल-69 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल बैजन्ती प्राप्त की।
बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जनपद इटावा के पुरूष खिलाड़ियों द्वारा अपने वर्ग में कुल-36 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल बैजन्ती प्राप्त की एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में जनपद इटावा के पुरूष खिलाड़ियों द्वारा अपने वर्ग में कुल-66 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल वैजन्ती प्राप्त की। जनपद कन्नौज के महिला खिलाड़ियों द्वारा अपने वर्ग में कुल-42 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की थल वैजन्ती प्राप्त की। जोन टीम हेतु चयन समिति द्वारा प्रदर्शन के आधार पर खिलाडियों का चयन किया गया है। उ०प्र०पु० कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 23.04.2015 से 26.04.2025 तक 06 वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ में प्रस्तावित है।
इस प्रतियोगिता में खिलाडियों द्वारा प्रदर्शित की गई खेल भावना एवं अनुशासन अच्छा रहा। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में टीमों की आवासीय व्यवस्था पुलिस लाइन प्रांगण में की गयी। मैं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त टीम मैनेजर / कैप्टन एवं खिलाडियों का आभार व्यक्त करता हूँ। जिन्होंने प्रतियोगिता में खेल भावना, अनुशासन बनाये रखने एवं प्रतियोगिता संचालन में सहयोग किया मैं जनपद के समस्त इलैक्ट्रोनिक / प्रिन्ट मीडिया के समस्त पत्रकार बन्धुओं का भी आभारी हूँ।
जिन्होने अपने-अपने चैनलों, समाचार पत्रों में इस प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार करते हुए प्रतिभावान खिलाडियों का प्रोत्साहन किया। निर्णायक मण्डल में कर्मवीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी, प्रताप सिंह गंगवार, संजीव कटियार, अरूण यादव, कुलदीप यादव, विमलेश कुमार,अभिषेक शाक्य, करन कुशवाहा, सचिन सिंह, अरविन्द शर्मा, श्रीमती चेतना कुमारी,निशा परिष्ठार एवं नेहा सिंह द्वारा प्रतियोगिता को सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने में निष्पक्ष एवं निर्विवाद निर्णय देकर अहम भूमिका अदा की। जिससे किसी प्रकार का खिलाडियों में असन्तोष पैदा नहीं हुआ।