करणी सेना का विस्तार, अनेकों पदाधिकारी नियुक्त

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने संगठन का विस्तार किया है। कादरी गेट स्थित जिला कार्यालय पर संगठन की बैठक में एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र वितरित किए गए। इसमें नगर अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक की नियुक्ति हुई। कादरी गेट स्थित जिला कार्यालय पर आज रविवार को जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर के के नेतृत्व में संगठन विस्तार का कार्यक्रम हुआ। जिला अध्यक्ष ने कहा कि क्षत्रियों की आवाज बुलंद करने के लिए करणी सेना हमेशा आगे रही है।

चाहे वह राणा सांगा विवाद हो चाहे पद्मावती विवाद हो करणी सेना हमेशा समाज के लिए अग्रणी भूमिका में रही। रामजीलाल सुमन विवाद पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनका डीएनए भारतीय नहीं है,जो देश के महापुरुषों का सम्मान नहीं कर सकता वह देश का कैसे हो सकता है। जिला महासचिव प्रदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि युवाओं को शिक्षा रोजगार व्यापार में भी अग्रणी भूमिका में रहना चाहिए। युवाओं को अपने समाज के इतिहास और महापुरुषों के बारे में अवश्य जानना चाहिए।
युवा जिलाध्यक्ष जानू ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।

करणी सेना ने जिला उपाध्यक्ष :उदय प्रताप सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान
नगर अध्यक्ष कमालगंज अनुज गहरवार और नगर अध्यक्ष मोहम्मदाबाद रूद्र प्रताप सिंह को बनाया गया। शिवम् सिंह और सत्यभान सिंह को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई। शेखर सिंह को युवा ब्लॉक महासचिव राजेपुर,सूरज सिंह युवा ब्लॉक सचिव राजेपुर,संजीव चौहान को युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेपुर की जिम्मेदारी दी गई।
युवा नगर अध्यक्ष फर्रुखाबाद भूपेंद्र प्रताप सिंह को युवा नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। शिवाय राठौर को युवा नगर उपाध्यक्ष, आशुतोष राठौर को युवा नगर महासचिव, शिवाय चौहान को युवा नगर सचिव बनाया गया।

युवा जिला उपाध्यक्ष केशव प्रताप सिंह सिसोदिया बनाए गए।युवा ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद शिवम सिंह सिसोदिया को बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा साहित्यकार वैभव सोमवंशी ने किया।

error: Content is protected !!