प्रमोद गुप्ता व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बने

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिला भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल फर्रुखाबाद की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सभासद अतुल शंकर दुबे की आवास पर हुआ। चुनाव में प्रमोद गुप्ता को संगठन का जिलाध्यक्ष, सुभाष अग्रवाल को जिला चेयरमैन राजीव पूरवार को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, धीरेंद्र नाथ तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, मनोज अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष, आनंद मोहन वर्मा को जिला महामंत्री, अमित कुमार शर्मा को जिला मंत्री एवं रोहित शर्मा को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।

श्रीमती प्रीति तिवारी को महिला संगठन का जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना द्विवेदी को जिला महामंत्री श्रीमती अर्चना वर्मा को जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति शर्मा को जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता को महिला संगठन का नगर अध्यक्ष एवं श्रीमती गायत्री मिश्रा को नगर महामंत्री बनाया गया। श्रीमती रेखा सोमवंशी को महिला संगठन नगर फतेहगढ़ का अध्यक्ष, श्रीमती वंदना मिश्रा को नगर फतेहगढ़ का महामंत्री मनोनीत किया गया। अनिल गुप्ता को नगर फतेहगढ़ का अध्यक्ष आकाश वर्मा को नगर फतेहगढ़ का महामंत्री, वेदांत कटियार को नगर फतेहगढ़ का उपाध्याय राजेंद्र किशोर सिंह को नगर फतेहगढ़ का उपाध्यक्ष बनाया गया।

जबकि जितेंद्र अग्रवाल को नगर फर्रुखाबाद का अध्यक्ष आनंद गुप्ता को नगर फर्रुखाबाद का महामंत्री नीरज गुप्ता को नगर फर्रुखाबाद का उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल को नगर फर्रुखाबाद का उपाध्यक्ष प्रमोद सक्सेना को नगर फर्रुखाबाद का उपाध्यक्ष चुना गया। अशोक कनौजिया को जिला कार्यकारिणी का कोषाध्यक्ष आकाश कुमार वर्मा को जिला मंत्री अरुण गुप्ता को लिंजीगंज मन्नीगंज ग्राटगंज बाजार का अध्यक्ष अतुल शंकर दुबे को नगर फर्रुखाबाद का चेयरमैन बनाया गया।

error: Content is protected !!