फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) संकिसा भिक्षु एसोसिएशन ने 11व 12 मई को संकिसा के धम्मा लोकों बुद्ध विहार के सभागार में संकिसा बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया है। 11 मई को दोपहर 12 बजे से बुद्ध वंदना एवं परित्राण पाठ, 2.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक धम्मपद पाठ एवं सायं 5.30 बजे से रात 8 बजे तक धम्म दीक्षा व दीक्षा कार्यक्रम चलेगा। रात 8 बजे से देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं तथागत के नाम से गीतों भरी शाम का आयोजन होगा।
12 मई को सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक झांकियां के साथ शोभायात्रा तथा पवित्र स्तूप की पूजा वंदन एवं परित्राण पाठ, 10.30 बजे से 11.30 बजे तक धम्म देशना, बुद्ध पूर्णिमा हमारी संस्कृति एवं विरासत के कार्यक्रम होगे। 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संविधान एवं भोजन दान होगा। 12 से 3 बजे तक कवि सम्मेलन। 3 बजे से 3.30 बजे तक पुरस्कार वितरण। 3.30 बजे से सायं 4 बजे तक मंगल मैत्री एवं बधाइयां खीर वितरण व समापन कार्यक्रम होगा। भिक्षु संघरक्खित महाथेरो, भिक्षु करमापा, भिक्षु संघतीर्थ, भिक्षु अश्वघोष थेरो एवं भंते आनंद कीर्ती धर्मपद पाठ करेंगे।
भाजपा विधायक सुशील शाक्य बुद्ध महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। पूर्व काबीना मंत्री एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि एवं एटा के सांसद देवेश शाक्य व पूर्व काबीना मंत्री तपेंद्र शाक्य मुख्य अतिथि है। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के सहायक प्रवक्ता डॉक्टर ज्ञानदित्य शाक्य मुख्य वक्ता है। धम्मालोंको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाह को महोत्सव का संरक्षक बनाया गया है। संकिसा भिक्षु एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भंते धम्मपाल महाथैरो ने यह जानकारी देते हुए सभी बौद्ध अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में आमंत्रित किया है।
अजमतपुर में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव
अखिल भारतीय शाक्य महासभा ने 12 मई को ग्राम अजमतपुर रोड स्थित सिद्धार्थ कान्वेंट पब्लिक स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया है। 12 मई को 5 बजे से 5.30 तक बुद्ध वंदना। 5.30 बजे से रात 8 बजे तक वक्ताओं के विचार। 8 बजे से रात 9 बजे तक प्रसाद वितरण एवं रात 9 बजे से देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साउथ कोरिया के भिक्खु ग्वाग ओ सुनीम मुख्य अतिथि, विधायक सुशील शाक्य विशिष्ट अतिथि एवं डॉ नवल किशोर शाक्य मुख्य वक्ता है।
15 को कोठी में बुद्ध महोत्सव
गौतम बुद्ध सामाजिक उत्थान सेवा समिति एवं ग्रामीणों ने 15 मई को ग्राम कोठी कोरी खेड़ा स्थित सम्राट अशोक बुद्ध विहार में बुद्ध महोत्सव एवं जागरण का आयोजन किया है। सायं 4 से 5 बजे तक बुद्ध वंदना धम्म देशना कार्यक्रम। 5 बजे से 7 बजे तक वक्ताओं के विचार। 7 बजे से 8 बजे तक छात्र सम्मान। 8 बजे से 9 बजे तक प्रसाद एवं वितरण एवं रात 9 बजे से बुद्ध पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सपा नेता डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया है।