फर्रुखाबाद विकास मंच की तिरंगा वितरण यात्रा का जोरदार स्वागत: भिक्षुओं ने दिखाई देशभक्ति

 

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) आज नगर में फर्रुखाबाद विकास मंच की निकाली गई तिरंगा वितरण यात्रा का जोरदारी से स्वागत किया गया। फर्रुखाबाद विकास मंच के द्वारा तिरंगा वितरण यात्रा गुड़गांव देवी से प्रारंभ हुई। जिसका नेतृत्व समाजसेवी मोहन अग्रवाल, फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष भईयन मिश्रा व सुरेंद्र पाल ने किया। इस यात्रा आगे मंच के कार्यकर्ताओं की टीम सड़क के दोनों तरफ प्रतिष्ठानों पर झंडे लगवाती हुई गई।

जिसमें नागरिकों के अलावा महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी। सभी के अंदर देश प्रेम की भावना देखते ही बन रही थी उन्होंने बड़े आदर भाव और सम्मान के साथ झंडे थामे और भारत माता की जय के जोरदार नारे लगाये। सभी लोग झंडे को लहराते हुए अपने घरों में लगाने के लिए ले गये। यात्रा की प्रमुख भव्यता भारत माता की झांकी रही भारत माता के स्वरूप की भूमिका कुमारी पावनी पांडे ने की। यात्रा के गुड़गांव देवी मंदिर से शुरू होते ही शहर वासियों ने उस पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश करना शुरू कर दिया।

यात्रा जिस तरफ से निकली वहां पर छतों से महिलाओं ने फूलों की बर्षा की और भारत माता जय के नारे लगाए। यात्रा का स्वागत सभी धर्म संप्रदाय के लोगों ने जबरदस्त तरीके से किया और हर वर्ग बिरादरी के लोगों ने यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हिंदू महासभा के नेता विमलेश मिश्रा सभासद प्रबल त्रिपाठी अतुल शंकर दुबे बाबू अग्निहोत्री, अभिषेक अग्निहोत्री डब्बू, निशु दुबे पूर्व सभासद, राजकुमार वर्मा शहर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,भाजपा नेता नरेंद्र राठौर।

राजन अवस्थी, अनिल श्रीवास्तव, राजीव मिश्रा, प्रिंस शुक्ला , कोमल पांडे व्यापारी नेता सर्वेश अग्रवाल, सुभाष बंसल , कपिल गुप्ता ,रचित अग्रवाल, आकाश गुप्ता, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप, जंगली लाल बाथम, अरविंद सिंह बाथम, सुधीर यादव प्रधान, हेमंत शाक्य प्रधान, गौरव कुशवाहा प्रधान, महाराम पाल प्रधान , हिंदू महासभा के क्रांति पाठक, सौरभ मिश्रा, अभिषेक वाजपई, आलोक दीक्षित।

धीरू सारस्वत, गोविंदा बाथम, बॉबी शुक्ला, दिलशाद खलीफा, अजीम खान, जाकिर खान, माहिर खान, पंकज दुबे, आशीष मिश्रा, दिलीप अग्निहोत्री, सुनीत दीक्षित, शिवम गुप्ता ,लकी गुप्ता, पराग अग्रवाल और मंच से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता इस यात्रा में सहभागी बने। यात्रा को व्यवस्थित रूप से करने के लिए मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन ,अमन जैन ,राजीव वर्मा, आलोक बाजपाई, राजा मिश्रा आदि लोग लगे रहे।

यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया लोगों ने फूल मालाओं से यात्रा के प्रमुख लोगों को लाद दिया और कई जगह पर लोगों ने आतिशबाजी छुड़ाकर भी यात्रा का स्वागत किया। कई जगहों पर लोगों ने भारत माता स्वरूप की आरती उतारी और मिष्ठान वितरण किया। यात्रा का समापन बद्री विशाल महाविद्यालय पर किया गया इसी दौरान यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए मोहन अग्रवाल ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष गांठ पर हम सब की कोशिश यह होनी चाहिए।

कि हर घर में तिरंगा लहराए और सब लोग आपस में मिलजुल कर इस त्यौहार को पूरी खुशी के साथ मनाएं। और देखें आसपास में यदि कोई परेशान है और कोई बात है तो सब लोग मिलकर उसकी मदद करें स्वतंत्रता दिवस सच्चे अर्थों में तभी सफल होगा । फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि आजादी के बाद इस बार जिस प्रकार से सरकार स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पूरी ताकत लगाए हैं इसमें हम सब को भी उससे भी ज्यादा ताकत लगा कर इस दिवस को मनाए।

कोई भी घर दुकान ऐसा ना छूटे जिस पर तिरंगा ना लहराए हम लोग अपने आसपास के ऐसे लोगों को देखें जो इस त्यौहार को अच्छे से नहीं कर पा रहे हैं। उनके घरों पर हम लोग उस दिन मिठाई लेकर उनकी खुशियों में चार चांद लगाएं।

संकिसा में भिक्षुओं की देशभक्ति

आज पुनपालपुर के प्रधान दीपक राजपूत व महासमता बुद्ध विहार के संरक्षक भंते चेतसिक बौधि की अगुवाई में तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्राम सभा संकिसा के ग्रामीण एवं बौद्ध भिक्षु शामिल हुये। तिरंगा झंडा यात्रा महासमता बुद्ध विहार से संकिसा तिराहे तक निकाली गई। यात्रा मे भंते नागसेन, प्रधान अतुल दीक्षित, दिलीप दीक्षित आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!