डीआईजी ने मिशन शक्ति की कार्रवाई परखी

फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान की कार्यवाही की समीक्षा की है। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत आज आरआरपी कॉलेज की छात्रा यशवी को एक दिन का पुलिस कप्तान बनाया गया। छात्र यशवी यादव ने पुलिस अधीक्षक की हैसियत से समस्याओं को सुना। कक्षा 12 की छात्रा प्रगति को एक दिन का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया। इसी तरह सभी क्षेत्राधिकारियों कार्यालयों एवं सभी थानों में एक-एक छात्रा को एक दिन के लिए सीओ एवं थानाध्यक्ष बनाया गया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर द्वारा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार में समस्त थाना, कोतवाली प्रभारी तथा मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी, कर्मचारीगण, एंटी रोमियो टीम को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया। कानून व्यवस्था की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। डीआईजी हरीश चन्दर ने मीडिया को बताया कि नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेस 5.0 को चालू किया गया। किसके तहत आज जिले में आने का मौका मिला है।

जिले के सभी थानों में मिशन शक्ति की टीम मौजूद है। मिशन शक्ति की टीम को उद्देशिका एवं डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी एसओसी बुकलेट के बारे में जानकारी देकर जानकारियां हासिल की गई। एसपी मिशन शक्ति के संबंध में बेहतर कार्य कर रही है। मिशन शक्ति का उद्देश्य एक सप्ताह तक बच्चियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनना है। 10 दिन बाद अगले फेस चरणबद्ध तरीके से चालू होंगे। दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए गए।

error: Content is protected !!