फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) संकिसा में 5 व 6 अक्टूबर को आयोजित बुद्ध महोत्सव में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा एवं सांसद देवेश शाक्य उर्फ बिल्लू शामिल होंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा बुद्ध महोत्सव के मुख्य वक्तागण है। जो 5 अक्टूबर की रात 8 से 10 बजे के बीच अपने विचार व्यक्त करेंगे।
धम्मालोको को बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के सदस्य एवं बुद्ध महोत्सव के सहसंयोजक सांसद देवेश शाक्य उर्फ बिल्लू 5 अक्टूबर को बुद्ध महोत्सव में शामिल होंगे। सांसद श्री शाक्य 6 अक्टूबर को सुबह धर्म यात्रा में भी शामिल रहेंगे। विधायक सुशील 5 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे बुद्ध महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। बुद्ध महोत्सव को सफल बनाने के लिए जोरदार तैयारी की गई है।
5 अक्टूबर के कार्यक्रम
सुबह 11 बजे से 12 बजे तक भिक्षुओं को भोजन दान
4 बजे से 5 बजे तक मेले का उद्घाटन एवं बुद्ध वंदना।
5 बजे से 6 बजे तक भिक्षु सम्मेलन शाम।
कार्यक्रम के बाद बुद्ध के नाम गीत एवं विद्वानों के उपदेश।
12 बजे रात्रि से बुद्ध नाटक।
6 अक्टूबर के कार्यक्रम
सुबह 7 बजे से धम्मा लोको बुद्ध विहार से स्तूप के लिए धम्म यात्रा का शुभारंभ।
10.30 बजे से स्तूप की परिक्रमा एवं स्तूप की पूजा अर्चना।
शाम 4 बजे बजे से पंडाल में आम सभा।
रात्रि 9 बजे से बुद्ध के जीवन पर नाटक कार्यक्रम होंगे।