हादसे में युवक की मौत से कोहराम: साथी घायल

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) हादसे में युवक मोहनलाल राजपूत की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। मोहनलाल थाना मेरापुर के ग्राम अछरौडा निवासी चंद्र प्रकाश का करीब 30 वर्षीय विवाहित पुत्र था। मोहनलाल गांव के कमलेश राजपूत के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से बीती रात थाना कमालगंज के ग्राम गोपालपुर दावत में गया था। मोहनलाल रात करीब 3 बजे कार चला कर घर वापस घर जा रहा था जब वह रास्ते में बहादुर नगला के पास से गुजर रहा था। तभी अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकराकर झाड़ियों में जा घुसी। सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची कार के शीशे तोड़कर मोहनलाल को बाहर निकाला गया।

जबरदस्त दुर्घटना के कारण उसका शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल कमलेश राजपूत को लोहिया अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि मोहनलाल सेवा निवृत दरोगा के सराय स्थित देसी शराब ठेके पर काम करता था। उसका करीब 10 वर्षीय पुत्र है मोहनलाल की मौत पर उसकी पत्नी सपना आदि परिवार की महिलाएं बिलखती रही। कमलेश अछरोडा ननिहाल में रहता है।

error: Content is protected !!