हादसे में छात्र किशोर सहित तीन की मौत: अनेकों घायल

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत में छात्र विराट शाक्य सहित तीन लोगों की मौत हो जाने पर मातम छा गया। थाना कादरी गेट क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर खुर्द शारदा कोल्डस्टोरेज के निकट अल्टो कार एवं डीसीएम की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे मैं थाना जहानगंज के ग्राम जैतपुर निवासी देवेंद्र शाक्य के 10 वर्षीय पुत्र विराट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवेंद्र का दूसरा 13 वर्षी पुत्र सिद्धार्थ घायल हो गया।

हादसे में देवेंद्र को भी चोट लगी है, देवेंद्र अपनी डीसीएम में गांव से डीजल डलवाने सेंट्रल जेल चौराहे की ओर जा रहे थे। डीसीएम के जाते समय सिद्धार्थ व विराट भी वाहन में सवार हो गए।

अल्टो सवार दो लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। आईटीआई चौक इंचार्ज विशेष कुमार ने बताया की अल्टो सवार मरने वाले दोनों लोगों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अल्टो बिजली के पोल से टकराकर नीचे खाई में चली गई, चालक कर में ही बुरी तरह फंस गया था। हाइड्रो से अल्टो को खींचकर बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही कादरी गेट मऊदरवाजा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची। अमृता का घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की। डीएस व एसपी ने लोहिया अस्पताल जाकर मृतकों व घायलों के बारे में जानकारी ली।

तनु की मौत

हादसे में कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैया लेन निवासी शशि कुदेशिया के 32 वर्षीय पुत्र मोहित उर्फ तनु मृतक की शिनाख्त हो गई। दुर्घटना में कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथी खान निवासी ध्रुव एवं मोहल्ला तलैया लेने निवासी अजय राठौर घायल हुए हैं। बताया गया कि दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक देवेंद्र शाक्य घटना स्थल से गायब हो गए।

error: Content is protected !!