पुलिस की पिटाई: अधिवक्ता पुत्र साथी सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आगरा पुलिस की पिटाई के मामले में थाना कादरीगेट पुलिस ने अधिवक्ता के पुत्र व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। नगर के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी अधिवक्ता रामनारायन मिश्रा की पुत्री का बीती रात मसेनी रोड स्थित द सेलीब्रेशन गेस्ट हाउस में विवाह हुआ। रात करीब 2.15 बजे जनपद आगरा थाना हरी पर्वत पुलिस ने गेस्ट हाउस से वधू पक्ष के मथुरा निवासी रिश्तेदार को पकड़ लिया और उसे वाहन में बंद कर दिया। आगरा पुलिस सादा कपड़ों में थी बारातियों को बताया गया कि किसी बाराती का अपहरण किया गया है।

गुस्साए घरातियों एवं बारातियों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर पकड़े गए रिश्तेदार को छुड़ा लिया। थोड़ी देर बाद आगरा पुलिस थाना कादरी गेट के काफी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने अधिवक्ता रामनारायन के बेटे उत्सव मिश्रा एवं नाला मछरट्टा निवासी विकास अग्निहोत्री को पकड़ लिया। जिनका शांति भंग करने में चालान किया गया। कादरी गेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया की बाहरी पुलिस किसी व्यक्ति को पकड़ने आई थी वहां दो व्यक्तियों के आरोपी को भगा दिया। पकड़े गए युवकों का शांति भंग करने में चालान किया गया।

error: Content is protected !!