फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आलू एवं शाक भाजी अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने लाइसेंस का नवीनीकरण न कराने वाले 14 शीतगृहों में आलू भंडारित न करने की सलाह किसानों व व्यापारियों को दी है। शीतग्रह मालिकों को चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने बिना लाइसेंस आलू का भंडारण किया तो उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जहानगंज के अयूब कोल्ड स्टोरेज, हामिद कोल्ड स्टोरेज, पतौजा के जेके कोल्ड स्टोरेज, कमालगंज के सीएस कोल्ड स्टोरेज, मोहम्मदाबाद के अशोका कोल्ड स्टोरेज, राजेंद्र नगर के यादव कोल्ड स्टोरेज, पांचाल घाट के श्रीराम कोल्ड स्टोरेज, नगला कलार के शारदा कोल्ड स्टोरेज, फतेहगढ़ के जय श्रीकृष्ण रेफ्रिजरेशन, फर्रुखाबाद के मां वैष्णो कोल्ड स्टोरेज, केटी कोल्ड स्टोरेज स्टोरेज, सातनपुर के केए कोल्ड स्टोरेज, श्री बालाजी प्रिजवर्ष, याकूतगंज के एस एन संस कोल्ड स्टोरेज के लाइसेंसों का अभी तक नवीनीकरण नहीं कराया गया है। 
अनेकों शीतग्रह के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए अभी तक कार्यालय में पत्रावली नहीं दी गई है। किसी ने अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रदूषण से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र, नेशनल बिल्डिंग कोड़ से संबंधित प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए हैं। आलू विकास अधिकारी श्री सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 112 शीग्रह है जिनकी भंडारण क्षमता 10570 27.30 मीट्रिक टन है। 8 नए शीतग्रह बन रहे हैं। वर्ष 2025 से अर्जुन कोल्ड स्टोरेज कमालगंज एवं स्वामी आत्मानंद सरस्वती कोल्ड स्टोरेज रूनी चुरसई बंद है। कायमगंज कोल्ड स्टोरेज के नवीनीकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की पत्रावली कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई गई है मौखिक रूप से शीत ग्रह को बंद रखने के लिए कहा गया है।
जिलाधिकारी ने बीते दिनों से शीतग्रहों का लाइसेंस नवीनीकरण कराने के लिए चेतावनी दी थी। आलू विकास अधिकारी ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी शीत ग्रह मालिकों को सलाह दी है कि वह शीत ग्रह के मुख्य द्वार पर शीत ग्रह से संबंधित समस्त सूचना जो कि आलू किसान अधिकार पत्र में निहित है का उल्लेख स्पष्ट रूप से बोर्ड पर करें। साथ ही यह भी उल्लेख करें कि शीत ग्रह लाइसेंस वर्ष 2026 के लिए नवीनीकृत है।
नवनिर्मित शीतग्रह
नवनिर्मित शीत गृहों में त्रिपाठी कोल्ड स्टोरेज दलेलगंज, एसके कोल्ड स्टोरेज खिनमिनी, एलवी कोल्ड स्टोरेज बेहटा जहानगंज, मां सती कोल्ड स्टोरेज अवंती बाई नगर मोहम्मदाबाद, तिरुपति बालाजी कोल्ड स्टोरेज निसाई, चौसपुर किसान कोल्ड स्टोरेज याकूतगंज, अखिलेश मिश्रा कोल्ड स्टोरेज जैतपुर कंझाना रोड शामिल है। चौसपुर किसान कोल्ड स्टोरेज के अलावा उक्त शीत गृहों के लाइसेंस के लिए अभी तक पत्रावली कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराई गई है।




