शराब मांगने वाला दरोगा लाइन हाजिर: तुरंत हुई कार्रवाई

फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने शराब की मांग करने वाले दरोगा जगदीश वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। यह जानकारी एसपी के पीआरओ धर्मेंद्र ने दी है। मालूम हो की एफबीडी न्यूज़ ने बीते दिन दागी व्यक्ति से किसी को लगाने के लिए शराब मांगने वाले दरोगा जगदीश वर्मा की खबर प्रमुखता से लगाई थी। खबर की असर से भ्रष्टाचारी दरोगा को लाइन हाजिर होना पड़ा है। कोतवाली कायमगंज के हल्का नंबर चार में तैनात दरोगा जगदीश वर्मा ने गुड वर्क करने के लिए अवैध कारोबारी से देशी शराब के 20 क्वार्टरों की मांग मोबाइल फोन से की थी। जिसका ऑडियो वायरल हो जाने से पुलिस की कॉफी फजीहत हुई।

चालाक दरोगा ने फोन पर दबाव बनाते हुए दागी कैंटीन संचालक से कहा कि तुम खाई खोद रहे हो, टीन डाली है उस जगह का मुकदमा चल रहा है। तो उस व्यक्ति ने साफ मना किया कि मैं ऐसा कोई काम नहीं कर रहा हूं। तब दरोगा ने कहा कि हम शाम तक आएंगे बहुत जरूरी काम था, तुमको सामने आने से डर लगता है। दरोगा ने झिझकते हुए कहा था कि मुझे एक व्यक्ति को बंद करना है जिसके लिए शराब के 20 क्वार्टर भिजवा दो, नहीं तो हम आ जाएंगे। तुम अपना कारोबार करते रहो भागो नहीं, राजेश से शराब भिजवा देना मेरे साथ विश्वासघात मत करो। हम भी किसी के साथ विश्वासघात नहीं करते हैं तुम भी मत करो। हम और कही से इंतजाम कर लेंगे। दरोगा से भयभीत होने वाले अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति ने कहा कि हम आशीष, ठेका वाले से फोन करते हैं।

तब दरोगा ने कहा कि किसी चेले से शराब भेज दो तुम्हें डरने की जरूरत नहीं है इसी नंबर पर फोन करना। दरोगा जगदीश वर्मा मेरापुर थानाध्यक्ष पद पर तैनात रह चुके हैं। पता नहीं उन्होंने अब तक कितने गलत काम किए हैं। नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक से घटना की जांच कर कर खाकी को बदनाम करने वाले दरोगा के विरोध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। मालूम हो कि आला अधिकारियों को खुश करने के लिए जिले के कुछ दरोगा अवैध शराब आदि में गिरफ्तारी करके कथित गुड वर्क कर रहे हैं।

error: Content is protected !!