कमालगंज फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) थाना कमालगंज के ग्राम महरुपुर रावी निवासी राजू की पत्नी राजपरी ने ग्राम जरारी निवासी भोला व उसके साथी के विरुद्ध लूट व सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक राज परी 24 मई को छिबरामऊ अपनी बहन के घर गई थी शाम 6 बजे घर जाने के लिए जरारी स्टैंड पर टेंपो का इंतजार कर रही थी।
उसी समय केला बेचने वाले ठेली दुकानदार ने महिला से कहा कि मोटरसाइकिल वाला भोला कमालगंज जा रहा है यह तुम्हें गांव तक छोड़ देगा। महिला बाइक पर सवार हो गई थोड़ी देर बाद बाइक सवार को एक अन्य व्यक्ति मिला। जिन्होंने कुछ दूर चलने के बाद महिला की चांदी की तोड़ियां कानों के कुंडल व 5 हजार लूट लिए। महिला ने बचाव के लिए शोर मचाया तो दोनों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया अब जमीन पर गिरा कर उसकी लात घूसों से पिटाई की।
महिला के हाथ पैर बांधकर दोनों लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर जान से मार डालने की कोशिश की। राहगीरों के आ जाने पर हमलावर पीड़ित महिला को रेलवे लाइन पर डाल कर भाग गए। राहगीरों ने महिला को बंधन मुक्त किया। दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने कहा कि मैं सामने आने पर बाइक सवार भोला को पहचान सकती हूं। बताया जाता है की कि करीब 40 वर्षीय गिहार महिला शराब बनाकर बेचने का धंधा करने में पकड़ी जा चुकी है।
भोला मुसलमान है उसका गांव वालों से जमीन का विवाद चल रहा है। किसी ने भोला को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की महिला को सुपारी दी है। पुलिस महिला का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कमालगंज थाने में पीड़िता से घटना की जानकारी ली। श्री मीणा ने मीडिया को बताया कि महिला की शिकायत पर एक नामजद सहित 2 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला की डॉक्टरी परीक्षण कराकर 164 के बयान दर्ज किए जाएंगे। साक्ष्य के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। एसपी ने सायं पुलिस अधिकारियों के साथ कस्बा कमालगंज में भ्रमण भी किया।