जेल गये संजीव पारिया का आपराधिक इतिहास: लाखों के गबन का भी आरोप

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पुलिस प्रशासन ने लाखों रूपयों के गवन करने के आरोपी संजीव पारिया एडवोकेट का अपराधी इतिहास उजागर किया है। बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव प्रिया की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस अधीक्षक के मीडिया सेल ने आज दी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर प्रशान्त कुमार के कुशल पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रदीप सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत अभियुक्त संजीव पारिया पुत्र जदुनाथ सिंह पारिया को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला नवाब न्यामत खां पश्चिम राजीव बाजपेई एडवोकेट ने संजीव पारिया एडवोकेट आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिसमें कचहरी परिसर में सुरक्षा को भंग कर गोला बारुद कचहरी परिसर में ले जाकर वादी अधिवक्ता राजीव वाजपेई के चैम्बर के पास गोला दागकर वादी की हत्या करने का प्रयास किया गया था। तथा वर्ष 2003 से दिसम्बर 2022 तक बार एसोसिएशन के सचिव पद रहते हुए कोई लेखा- जोखा एल्डर्स कमेटी को नही दिया गया।

अधिवक्तागण के सदस्यता शुल्क का करीब 7200000/- रुपया ( बहत्तर लाख रुपया) बार एसोसिएसन का गबन किया गया। अभियुक्त द्वारा अपने सह अभियुक्तों शिवप्रताप उर्फ चीनू व अनुपम दुबे व अन्य द्वारा डिबार हो जाने के बावजूद वकालतनामा न्यायालय में लगातार पैरवी करते रहे।

साजिश के तहत अधिवक्ता बताकर न्यायिक कार्य से विरत रहने के प्रस्ताव न्यायिक अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष प्रेषित कर हड़ताल की घोषणा कर न्यायिक कार्य बाधित किया गया था।

कई दिनों तक न्यायिक कार्य को बाधित रखा गया। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली फतेहगढ़ पर मु0अ0सं0-377/23 धारा147/409/420/332/307/506/419/120B/342 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना निरीक्षक कमलेश कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।

विवेचना से पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर अभियुक्त संजीव पारिया पुत्र जदुनाथ सिंह पारिया निवासी ओल्ड ग्रान्ट बगला नं0 10 कैण्ट कोतवाली फतेहगढ को मुखबिर की सूचना पर 13 नबम्बर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-

1. संजीव पारिया पुत्र जदुनाथ सिंह पारिया निवासी ओल्ड ग्रान्ट बगला नंबर 10 कैण्ट फतेहगढ़ कोतवाली फतेहगढ उम्र करीब 58 वर्ष।

अभियुक्त संजीव पारिया का आपराधिक इतिहास –

1. मु0अ0स0 1033 / 08 धारा 147/353/427/153ए भादवि व » लोक सम्पत्ति विनाश निवारण अधि) व 7. सीएल ए एक्ट कोतवाली फर्रुखाबाद, जनपद फतेहगढ़ ।

2. मु0अ0स0 1047/08 धारा 447/323/504/506/452/307 भा0द0सं0 कोतवाली फतेहगढ़, जनपद फतेहगढ़

3. मु0अ0स0603/16 धारा467/468/471/420 भा0द0सं0 व 3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि० थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ ।

4. मु0अ0स0 872/17 धारा292/465/469/504 भा0द0सं0 कोतवाली फर्रुखाबाद।

5.मु0अ0स0 286 / 21 धारा420/467/468/471/506 भा0द0सं0 कोतवाली फतेहगढ़।

6. मु0अ0स0 137 / 23 धारा294/354/376डी/364/323/308/304/120बी भा0द0सं0 व 3 (2) (V) SC/ST ACT कोतवाली फतेहगढ़।

गिरफ्तार करने वाली कोतवाली फतेहगढ़ की पुलिस टीम:-

1. प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह कोतवाली फतेहगढ़

2. अपराध निरीक्षक श्री कमलेश कुमार यादव

3. हे0का0 सौधान सिंह

4. का0 रिपान्शु मौर्य

error: Content is protected !!