ससुराल में पिटाई से क्षुब्ध कंपाउंडर ने फांसी लगाकर दे दी जान: पत्नी कई माह से मायके में थी

 

फर्रुखाबाद। (एफबीबी न्यूज) ससुराल में की गई पिटाई से आहत कंपाउंडर राम सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। राम सिंह थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला दाऊद खां भीकमपुरा निवासी जुगुल किशोर बाल्मीक का 33 वर्षीय पुत्र था। वह लोहाई रोड के डॉक्टर एके गुप्ता के यहां कंपाउंडर का कार्य करता था।

राम सिंह का 23 जून 2021 को कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला कैंट निवासी प्रियंका से विवाह हुआ था। प्रियंका 3 माह से मायके में थी राम सिंह कई बार पत्नी को बुलाने ससुराल गया लेकिन प्रियंका ससुराल नहीं गई। राम सिंह के परिजन व रिश्तेदार भी प्रियंका को बुलाने गए थे लेकिन उसने आने से साफ मना कर दिया। राम सिंह को 20 जुलाई को बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए ससुराल में बुलाया गया था।

वहां सालों ने राम सिंह की जमकर पिटाई कर दी थी इसी बात से छूट राम सिंह ने बीती रात छत के गुंडे में रस्सी से गले में फंदा डालकर लटक गया। नगर पालिका में सफाई कर्मचारी का काम करने वाला छोटा भाई रोहित सुबह उठा तो उसने 5 बजे रामसिंह को फांसी पर लटका देखा। सूचना मिलने पर बजरिया चौकी इंचार्ज मुनीर खां ने शव को फांसी से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया फॉरेंसिक टीम ने भी कार्यवाही की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *