केशव मौर्य के पुनः डिप्टी सीएम बनने पर शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज में खुशी की लहर

 

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) प्रदेश में दूसरी बार पिछड़े वर्ग के बड़े नेता केशव प्रसाद मौर्य के उप मुख्यमंत्री बनने पर सात कुशवाहा मौर्य एवं सैनी समाज में जबरदस्त खुशी की लहर दौड़ गई है। लखनऊ में लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया।

श्री मौर्य के चुनाव हार जाने के कारण समर्थक काफी मायूस हो गए थे और यह चर्चा होने लगी थी कि अब केशव प्रसाद मौर्य को सरकार में कोई पद नहीं मिलेगा। उन्हें भाजपा के संगठन में भेजा जाएगा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने श्री मौर्य को पिछड़े वर्ग का प्रभावशाली नेता देखते हुए उन्हें पुनः डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय लिया है।

पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं धर्म सिंह सैनी के भाजपा छोड़े जाने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने मोर्चा संभाल कर भाजपा की नैया पार लगाई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाद ब्रजेश पाठक को उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। बाद में सुरेश खन्‍ना को शपथ, बता दें क‍ि सुरेश खन्‍ना नौवीं बार विधायक बने हैं। सूर्य प्रताप शाही के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह को राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ द‍िलाई।

अब तक मंत्री के तौर पर सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य ने शपथ ली हैं। वहीं इकाना स्टेडियम में योगी सरकार में मंत्री के रूप में लक्ष्मीनारायण चौधरी शपथ ली है। जयवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली फि‍र धर्मपाल सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
नन्दगोपाल गुप्ता नंदी एवं भूपेंद्र चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। मालुम हो कि पिछली योगी सरकार में भूपेंद्र सिंह चौधरी पंचायतीराज मंत्री रहे है। जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री पद की एवं अनिल राजभर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

इस ऐतिहासिक दृश्य को देखने व सुनने वाले शाक्य कुशवाहा मौर्य एवं सैनी समाज के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। श्रीमती सरिता शाक्य, अवनीश शाक्य, शाक्य अशोक मौर्य रघुवीर शाक्य, डॉ देवेश शाक्य, रोहित कुशवाहा, प्रदीप शाक्य, महेश शाक्य आदि समाज के लोगों ने श्री मौर्य के पुनः उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया है।

सुशील शाक्य के मंत्री न बनने से मायूसी

अमृतपुर क्षेत्र से दो बार विधायक एवं कायमगंज क्षेत्र से विधायक बनने वाले सुशील शाक्य को मंत्री न बनाए जाने पर शाक्य कुशवाहा समाज में निराशा व्याप्त हो गई। कयास लगाया जा रहा था की पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं धर्म सिंह सैनी की भरपाई के लिए सुशील शाक्य को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। योगी की पहली सरकार में भी जिले से कोई विधायक मंत्री नहीं था।

स्वामी प्रसाद एवं केशव देव के समर्थकों में निराशा

आज योगी आदित्यनाथ के पुनः मुख्यमंत्री पद पर शपथ ग्रहण को देख कर पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य के समर्थकों में जबरदस्त निराशा देखी गई। समर्थक आज योगी आदित्यनाथ की जगह अखिलेश यादव का शपथ ग्रहण देखना चाहते थे। सपा प्रत्याशी श्रीमती सुमन मौर्य के पक्ष में मतदान करने वाले समाज के लोगों को चुनाव परिणाम के बाद जबरदस्त निराशा हाथ लगी है।

वह लोग यह मान रहे थे कि सुमन मौर्य विधायक एवं अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। डिप्टी सीएम का सपना देखने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य विधायक तक नहीं बन पाए हैं।

*योगी सरकार के मंत्री*

केशव प्रसाद मौर्य – उपमुख्यमंत्री
ब्रजेश पाठक – उपमुख्यमंत्री
स्वतंत्र देव सिंह – मंत्री
सूर्य प्रताप शाही – मंत्री
सुरेश कुमार खन्ना – मंत्री
बेबी रानी मौर्य – मंत्री
लक्ष्मी नारायण चौधरी – मंत्री
जय वीर सिंह – मंत्री
धर्मपाल सिंह – मंत्री
नंद गोपाल नंदी, विधायक – मंत्री
भूपेन्द्र सिंह चौधरी – मंत्री
अनिल राजभर – मंत्री
जितिन प्रसाद – मंत्री
राकेश सचान – मंत्री
अरविंद कुमार शर्मा – मंत्री
योगेंद्र उपाध्याय – मंत्री
आशीष पटेल – मंत्री
संजय निषाद – मंत्री
नितिन अग्रवाल – स्वतंत्र प्रभार
कपिल देव अग्रवाल – स्वतंत्र प्रभार
रविन्द्र जायसवाल – स्वतंत्र प्रभार
संदीप सिंह – स्वतंत्र प्रभार
गुलाब देवी – स्वतंत्र प्रभार
गिरीष चंद यादव – स्वतंत्र प्रभार
धर्मवीर प्रजापति – स्वतंत्र प्रभार
असीम अरुण – स्वतंत्र प्रभार
जेपीएस राठौर – स्वतंत्र प्रभार
दयाशंकर सिंह – स्वतंत्र प्रभार
नरेन्द्र कश्यप – स्वतंत्र प्रभार
दिनेश प्रताप सिंह – स्वतंत्र प्रभार
अरुण कुमार सक्सेना – स्वतंत्र प्रभार
दयाशंकर मिश्र दयालु – स्वतंत्र प्रभार

मयंकेश्वर शरण सिंह – राज्य मंत्री
दिनेश खटीक – राज्य मंत्री
संजीय गौंड – राज्य मंत्री
बलदेव सिंह औलख – राज्य मंत्री
अजीत पाल – राज्य मंत्री
जसवंत सैनी – राज्य मंत्री
रामकेश निषाद – राज्य मंत्री
मनोहर लाल ‘मुन्नू कोरी’ – राज्य मंत्री
संजय गंगवार – राज्य मंत्री
बृजेश सिंह – राज्य मंत्री
केपी मलिक – राज्य मंत्री
सुरेश राही – राज्य मंत्री
सोमेंद्र तोमर – राज्य मंत्री
अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’ – राज्य मंत्री
प्रतिभा शुक्ला – राज्य मंत्री
राकेश राठौर ‘गुरु’ – राज्य मंत्री
रजनी तिवारी – राज्य मंत्री
सतीश शर्मा – राज्य मंत्री
दानिश आजाद अंसारी – राज्य मंत्री
विजय लक्ष्मी गौतम – राज्य मंत्री

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *