जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की बैठकः जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।फर्रुखाबाद की निर्वाचन वैठक आर्य समाज लोहाई रोड में सम्पन्न हुई जिसमे जिले की आर्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रधान पद के लिए आचार्य चंद्रदेव शास्त्री के नाम का प्रस्ताव किया गया जिसे सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की।

मंत्री पद पर डॉ शिवराम सिंह आर्य का निर्वाचन हुआ वहीं संदीप आर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। उप प्रधान हेतु श्यामानंद बाबा, संजय रस्तोगी,प्रदीप आर्य, व उप मंत्री हेतु जितेंद्र आर्य,प्रमोद यादव,आदित्य आर्य आदि का चयन हुआ। आर्य वीरदल अधिष्ठाता हेतु डॉ हरिनंदन सिंह, व अंतरंग सदस्यों में जितेंद्र वर्मा,अतिराज सिंह,रामप्रकाश आर्य,हरिओम शास्त्री,राजाराम आर्य,सुरेश चंद्र वर्मा,डॉ गौरव,सुरेंद्र आर्य,हरि सिंह फौजी।

राजीव आर्य,डॉ हरिओम,महिला मण्डल हेतु सुगाता देवी,विनोद वाला आर्या को चुना गया। सभी पदों पर चयन सर्वसम्मति से हुआ। धर्मवीर आर्य, डॉ हरिदत्त द्विवेदी, रामनिवास आर्य को संरक्षक चुना गया।सभा के प्रधान आचार्य चन्द्रदेव शास्त्री ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी रुके हुए वेद प्रचार के कार्यक्रम को पुनः गतिशीलता प्रदान करने हेतु तनमन से जुट जाएं।

सभा के निर्वाचन की सूचना सभी मीडिया के साथ दूरभाष पर प्रांतीय सभा के प्रधान जी को भेज दी गई। मंत्री डॉ शिवराम सिंह आर्य ने कहा कि हम सभी को मिलकर आर्य समाज के संदेश को जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री के असामयिक निधन के कारण सभा की कार्यवाहियों का कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो पाया। यदि कोई व्यक्ति उनका कोई दुरपयोग करता है तो अमान्य होगा इस आशय की सूचना आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ व अन्य प्रसाशनिक विभागों को शीघ्र भेजी जाएगी।

हरि सिंह आर्य ने कहा कि सभा को बंद पड़े जिले के एकमात्र गुरुकुल को पुनः शुरू करने हेतु प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में अमन कुमार, प्रशांत,जयपाल आर्य,गोपाल,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!