मुठभेड़ में इनामी अपराधी गोली से घायल

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कमालगंज थाना पुलिस की मुठभेड़ में शातिर अपराधी इनामी अपराधी राज किशोर घायल हो गया। कमालगंज थाना पुलिस की बीती रात लेन गांव नगला खेमरेगाई के तिराहे के निकट संदिग्ध व्यक्ति से सामना हुआ। पुलिस के रोके जाने जाने पर उस व्यक्ति ने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाएं पैर में गोली लगने से शातिर अपराधी घायल हो गया। पूछे जाने पर पुलिस को पता चला कि थाना कमालगंज के ग्राम बलीपुर निवासी राजकिशोर लोधी पुत्र तेज सिंह गोली से घायल हुआ है। उसके पास से 315 बोर तमंचा कारतूस व खोखा बरामद किए गए।


पुलिस घायल राज किशोर को कमालगंज अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद राज किशोर को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। बताया गया कि राजकिशोर ने गौसपुर रोड स्थित दुकान का ताला तोड़कर सोलर प्लेटें एवं बारदाना चुराया था। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा ने मीडिया को बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान कमालगंज थाना पुलिस का ईनामी अपराधी राज किशोर से आमना सामना हुआ। राजकिशोर की गोली के जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। पैर में गोली लगने से राज किशोर घायल हो गया। राज किशोर की थाना कमालगंज के अलावा थाना नवाबगंज एवं शमशाबाद में चोरी की घटनाओं में तलाश थी। शासन ने राज किशोर पर 25000 हजार का इनाम घोषित किया था।

error: Content is protected !!