कीमती वक्फ भूमि का फर्जीवाडा करने वालों पर केस दर्ज

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 अक्टूबर 26। अदालत के आदेश पर थाना मऊदरवाजा पुलिस ने कीमती वक्फ भूमि का फर्जीवाडा करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला गढी मुशर्रफ़ खां निवासी काआन अहमद पुत्र स्वर्गीय अहमदमीर की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। मुकदमे में थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला दाउद खां निवासी इरशाद की पत्नी नफीस बानो, तस्लीम पुत्र दिलशाद, गौहर पुत्र इरशाद, मोहल्ला दीवान मुबारक निवासी सलीम हुसैन पुत्र जलील, कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्राटगंज निवासी कैसर जहां पुत्री रफीक खां, मो अफसर पुत्र मो अफजल, निवासी सी 25 गली नंबर 7 चौहान नगर जाफराबाद उत्तरी पूर्वी दिल्ली को आरोपी बनाया है।

दर्ज कराई रिपोर्ट में काआब ने कहा है कि ग्राम अर्राहपहाडपुर परगना पहाडा तहसील सदर फर्रुखाबाद में स्थित गाटा सं0 1245क रकवा 0.0350 हे व गाटा 1247 रकवा 0.1790 हे0 की कृषि भूमि वक्फ अल्ल औलाद राजस्व अभिलेखो मे दर्ज है। तथा वक्फ अलल औलाद के तहत अंकित काश्त कारान को उपरोक्त कृषि भूमि को किसी अन्य को विक्रय करने का अधिकार प्राप्त नहीं है, किन्तु 2-4-22 को वही सं 1 जिल्द सं 11887 के पृष्ठ 33 से 54 तक क्रमांक 4469 पर उपरोक्त कृषि भूमि को श्रीमती कैसर जहां, श्रीमती किश्वर जहां, श्रीमती वेवी, दिलशाद उर्फ दिलसाक खां व फयाज खां उर्फ फैययाज खां, शमीम बानो व श्रीमती नफीस बानो ने यह जानते हुये भी कि उपरोक्त कृषि भूमि वक्फ अलल औलाद है और उनको बेचने का अधिकार नही है।

फिर भी मो अफसर पुत्र मो अफजल, निवासी सी 25 गली नंबर 7 चौहान नगर जाफराबाद उत्तरी पूर्वी दिल्ली व सलीम हुसैन पुत्र जलील हुसैन निवासी मो दीवान मुवारिक को विक्रय कर दी। उक्त कृषि भूमि को विक्रय करने में गवाहन तस्लीम व गौहर ने यह जानते हुये कि उक्त भूमि वक्फ अलल औलाद है तथा बेचने वालो को बेचने का अधिकार नही है। खरीदने वालों को भी यह जानकारी थी कि उक्त उक्त भूमि वक्फ अलल औलाद है तथा बेचने वालो को बेचने का अधिकार नही है। फिर भी उपरोक्त लोगो ने एक षडयंत्र के तहत बैनामे में यह अंकित करते हुये कि बैनामा की जा रही सम्पत्ति वक्फ सम्पत्ति नही है, आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु वक्फ सम्पत्ति को अविधिक तरह से विक्रय किया है। जो कि एक अपराधिक कृत्य है।

उपरोक्त कृषि भूमि विक्रय वालों श्रीमती किश्वर जहां, श्रीमती वेवी दिलशाद उर्फ दिलसाक खां व फयाज खां उर्फ फैययाज खां की मृत्यु हो चुकी है। उपरोक्त कैसर जहां, नफीस बानो, मो अफसर, तस्लीम ने धोखा देकर बिना अधिकारी के वक्फ आराजी को विक्रय किया है। प्रार्थी मुस्लिम समाज का संभ्रान्त व्यक्ति है तथा उक्त वक्फ सम्पत्ति बचाने हेतु उक्त प्रार्थनापत्र देने का अधिकार रखता है। प्रार्थी ने उक्त सम्बन्ध में थाना मऊदरवाजा मे शिकायत की परन्तु कोई सुनवाई नही हुयी। थाने पर कोई सुनवायी न होने पर प्रार्थी ने 15-9-26 को पुलिस अधीक्षक प्रार्थना पत्र दिया परन्तु रिपोर्ट अंकित नही की गयी है।

error: Content is protected !!