थानाध्यक्षों में फेरबदल: गैर जनपदों में तबादले

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 29 अक्टूबर 26। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने थानाध्यक्षों के गैर जनपद तबादले होने के कारण थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना कमालगंज इंस्पेक्टर रामसहाय सिंह की थाना मऊदरवाजा में प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनाती की गई, जबकि यूपी 112 के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह को थाना कादरी गेट का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। राजेपुर थानाध्यक्ष उप निरीक्षक दर्शन सिंह का गैर जनपद तबादला हो गया है।

उनके स्थान पर मऊदरवाजा थानाध्यक्ष उप निरीक्षक अजब सिंह की तैनाती की गई। नवाबगंज थानाध्यक्ष उप निरीक्षक दीपक कुमार त्रिवेदी को कमालगंज थाने का चार्ज सौंपा गया। थाना जहानगंज के वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश कुमार को जहानगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया। फिलहाल यूपी 112 के प्रभारी निरीक्षक पद पर किसी की तैनाती नहीं की गई।

error: Content is protected !!