हादसे में साइकिल सवार दुकानदार की मौत: पत्नी गंभीर घायल

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 अक्टूबर 26। सड़क हादसे में बाइक सवार दुकानदार गौरव सक्सेना की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया। गौरव जनपद एटा थाना धुमरी के ग्राम रूकधनी निवासी सरवन का 20 वर्षी पुत्र था। वह अपनी नव विवाहिता पत्नी काजल को लेकर उसकी ननिहाल थाना शमशाबाद के ग्राम रमापुर गया था। गौरव आज दोपहर बाद पत्नी को लेकर बाइक से घर जा रहा था जब वह कायमगंज मार्ग के ग्राम पपड़ी मिल्किया के निकट से गुजर रहा था उसी समय सामने तेजी से आए डीसीएम चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डीसीएम को लेकर भाग गया गंभीर रूप से घायल दंपति को कायमगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

डॉक्टर अमित कुमार ने गौरव को मृत घोषित कर दिया गंभीर घायल काजल का उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही काजल की मां अर्चना आदि परिवार की महिलाएं अस्पताल पहुंच गई। अर्चना ने बताया कि उन्होंने काजल का पांच पूर्व ही गौरव से विवाह किया था। गौरव गांव में चाऊमीन की ठेली लगाकर गुजारा करता था।

error: Content is protected !!