बजरंग दल के जिला संयोजक ने पिटाई करने वालों के विरुद्ध लिखाई लूट की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 अक्टूबर 26। बजरंग दल के जिला संयोजक योगेंद्र सिंह ने पिटाई करने वालों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम किलमापुर निवासी योगेंद्र सिंह ने कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम पखना निवासी मुकेश चौहान के पुत्र गिरधर, श्रीधर व रोहित एवं उनके चार पांच अज्ञात साथियों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में योगेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रार्थी परसों रात लगभग 7.40 बजे अपनी टी0वी0 का रिमोर्ट खरीदने के लिए चौक बाजार अपनी स्कार्पियो गाडी से जा रहे थे। तभी चौक प्रमोद मेडिकल के पास जैसे ही हमने गाडी रोकी तभी गिरधर श्रीधर व रोहित चार पाँच अज्ञात लोग गाडी के पास आये।

वह लोग गाडी से बाहर खीच कर मारने पीटने लगे हमारी जेब में 10 हजार रूपये व एक सोने की अंगूठी छीन ले गये। वह कह गये अगर दोबारा फर्रुखाबाद में दिखा तो जान से मार देगे, फर्रुखाबाद में हमसे बडा कोई गुण्डा नही है जो उखाड़ना है उखाड लेना। मालूम हो कि मुकेश चौहान का मोहल्ला सरदार खां में भी मकान है। घटना के बाद योगेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी बजरंग दल के नगर संयोजक साहिल मिश्रा को दी। थोड़ी देर बाद साहिल मिश्रा समर्थक के साथ चौक बाजार पहुंच गए, वह लोग योगेंद्र सिंह के समर्थन में धरने पर बैठ गए। उस समय चौक बाजार में भरत मिलन का कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस साहिल मिश्रा सहित दो लोगों को पड़कर कोतवाली ले गई।

जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा मचाया तो को सिटी अभय वर्मा ने भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने साहिल मिश्रा व उसके साथी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि मुकदमे की जांच अप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश पांडे के द्वारा की जा रही है जांच से ही पता चलेगा की लूट की घटना सही है या गलत।

error: Content is protected !!