महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 अक्टूबर 26। थाना मऊ दरवाजा के ग्राम अर्राह पहाड़पुर निवासी सुनील शाक्य की 34 वर्षीय पत्नी आरती ने आज साय 5.30 बजे फांसी लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष अजब सिंह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, आरती का शव मकान के अंदर वाले कमरे में लोहे की राड में साड़ी के फंदे में लटक रहा था।

बताया गया कि आरती की 15 वर्ष पूर्व शादी हुई थी घटना के समय व घर पर अकेली थी। सास ससुर घर पर मौजूद नहीं थे पति सुनील मजदूरी करने गया था। महिला सिपाही के सहयोग से आरती के शव को फांसी से उतरा गया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

error: Content is protected !!