फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 मार्च। रंजिश के कारण दबंगों ने पत्रकार व उनकी पत्नी की पिटाई कर दी। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला भकरामऊ निवासी शानू खां पत्रकार की पत्नी श्रीमती तबस्सुम ने हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। तवस्सुम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मैं 21 मार्च को लगभग 5 बजे बडा कब्रिस्तान भूसामण्डी होते हुये अपने भाई फिरोज के साथ फकीरों को खाना खिला रही थी। मेरा पति पत्रकार है इसी से नाराज फेजान पुत्र शमीम निवासी भूसामण्डी ने गन्दी गन्दी गाली गालियां दी और भाई के उपर हाथ चलाया और मुझको भी मारा- पीटा।
मेरी पुत्री इकरा साथ थी उसने अपने पापा को फोन किया। पति के आने पर फरमान पुत्र शमीम, गुरियल पुत्र शमीम आदि लोगो ने पति शानू को वेल्टों से मारा-पीटा और गन्दी गन्दी गाली गलौज किया। फरमान तमंचा लेकर आया और कहा कि जान से मार देंगे, मेरा कुछ नही होगा। तबस्सुम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि घटना से पति काफी डरे हुये है उपरोक्त लोग धमकी दे रहे। मुझे व पति के अंदरुनी काफी चोटे है तथा भाई फिरोज को भी चोटे है।



