हादसे में बाइक सवार की मौत से परिवार में मातम: चोर को सजा व जुर्माना

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 3 नवंबर 26। हादसे में बाइक सवार रविंद्र नाई की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। रविंद्र थाना अमृतपुर के ग्राम भुवनपुर निवासी रामसेवक का 40 वर्षीय पुत्र था। वह शाम 6 बजे बाइक से थाना राजेपुर स्थित आईटीआई के निकट से गुजर रहा था। उसी समय रविंद्र की बाइक सड़क के किनारे साइड में खड़ी पिकअप में जोरदारी से टकरा गई। जिससे रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए सीएचसी राजेपुर भेजा गया। राजेपुर थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया की सीएचसी राजेपुर ले जाते समय रविंद्र की मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम करने के लिए मोर्चरी भेजा गया।

चोर को सजा व जुर्माना

अदालत ने थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला हटा इस्लाम का बीकमपुरा निवासी सुदीप पुत्र लालाराम को चोरी के मामले में दोषी पाए जाने पर 4 साल की सजा सुनाकर 5500 का जुर्माना लगाया है। थाना मऊ दरवाजा के ग्राम चीनी मिनी निवासी ओमकार ने 20 फरवरी 2023 को घर से तीन बकरी चोरी एवं गांव के प्रेमचंद के घर से तीन बकरी चोरी एवं संतोष के मकान का ताला तोड़कर जेवरात बा ₹10000 चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें गांव के मुकेश बार रेडी पर संदेह जाहिर किया था पुलिस की जांच में सुदीप का नाम प्रकाश में आया था

error: Content is protected !!