दरोगा के आवास से लाखों के जेवर चुराने वाला दूधिया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 9 जुलाई। जनपद पुलिस ने दरोगा के आवास से लाखों के जेवरात चुराने वाले दूधिया नितिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद कानपुर 12 एच पुराना शिवली रोड कल्याणपुर निवासी शुभम त्रिवेदी पुत्र रमेश चंद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिपिक पद पर तैनात है। वह पुलिस लाइन के टाइप 3 आवास संख्या 15 में रहते हैं। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मैं रोजाना की तरह 7 जुलाई को ड्यूटी से वापस आवास पर गया तो गोदरेज अलमारी को खुल पाया। लाकर से मूल्यवान आभूषण 3 अंगूठी सोने की, 2 चैन सोने की,1 मंगल सूत्र सोने का, 4 कंगन सोने के, 1 जोडी कुंडल सोने के व 10 हजार रुपये गायब थे। प्रार्थी को अंदेशा है कि उक्त आभूषण व रुपये निकित यादव पुत्र राजवीर यादव निवासी फतेहगढ ने चुरा लिये है। उपरोक्त निकित यादव प्रार्थी के आवास पर दूध देने आता है।

पुलिस ने इस घटना को प्रतिष्ठा बनाकर गहराई से जांच पड़ताल कर कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी दूधिया नितिन यादव पुत्र राजवीर उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर चोरी के सभी जेवरात बरामद कर लिए। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने मीडिया को बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई। पुलिस ने दूधिया नितिन यादव से पूछताछ कर 15 लाख रुपए कीमती सभी जेवरात 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिए हैं। नितिन यादव 3 दिन पूर्व ही दूध देने गया था उसके ऊपर मारपीट चोरी एवं आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज है।

error: Content is protected !!