3 दिन का रूट डायवर्जन: शुकरुल्लापुर पुल की मरम्मत

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 8 जुलाई। शुकरुल्लापुर ओवर ब्रिज की मरम्मत के कारण पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है।
पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के निर्देशानुसार GAWAR CONSTRUCTION LIMITED द्वारा शुकरुल्लापुर पुल पर एक्सपेंशन जॉइंट्स (Expansion Joints) के प्रतिस्थापन एवं मरम्मत का आवश्यक कार्य 9 जुलाई से 11 जुलाई 26 तक किया जाएगा। मरम्मत कार्य के दौरान शुकरुल्लापुर पुल पर समस्त प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार का यातायात पुल से संचालित नहीं किया जाएगा।

एसपी ने वाहन चालकों एवं आमजन से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें उक्त अवधि में यात्रा करनी हो तो अपने गंतव्य के लिए समय से पूर्व प्रस्थान करें। अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों एवं डायवर्जन व्यवस्था का उपयोग करें, जिससे अनावश्यक असुविधा एवं विलंब से बचा जा सके। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु निर्धारित डायवर्जन मार्गों पर यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस बल तैनात रहेगा, जो यातायात का सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करेगा। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें, अनधिकृत मार्गों का प्रयोग न करें तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पूर्णतः अनुपालन करें।

जनसहयोग से ही यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखा जा सकता है। सभी नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे संयम एवं धैर्य का परिचय देते हुए प्रशासन का सहयोग करें, जिससे मरम्मत कार्य सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके।

कायमगंज, शमसाबाद से फर्रुखाबाद को आने वालें माल वाहनों ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि कों हजियापुर तिराहे से डायवर्जन किया जायेगा।

फर्रुखाबाद से कायमगंज, शमसाबाद को आने वालें माल वाहनों ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि कों हथियापुर तिराहा से डायवर्जन किया जायेगा।

error: Content is protected !!