हटाया गया दागी लेखपाल: नायब तहसीलदार का तबादला

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 22 अगस्त। एसडीएम सदर ने दागी लेखपाल अनिल कुमार वर्मा सहित राजस्व निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। तहसीलदार पद पर प्रोन्नति पाने वाले सदर तहसील के नायब तहसीलदार सनी कनौजिया का तबादला जनपद फिरोजाबाद के लिए हो गया है। अवैध वसूली के लिए चर्चित ढि़लावल क्षेत्र के लेखपाल अनिल कुमार वर्मा का मोई के लिए तबादला हुआ है उनको बर्ना बुजुर्ग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। बर्ना बुजुर्ग के लेखपाल गौरव त्रिवेदी की तैनाती ढिलावल क्षेत्र में की गई है।

उनको कंझाना की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। भडौसा के लेखपाल अमित राठौर को सकवाई का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। पिपरगांव क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक प्रदीप शुक्ला का तबादला शमशाबाद पूर्व के लिए किया गया। जबकि भोजपुर के प्रभारी राजस्व निरीक्षक अजीत द्विवेदी को पिपरगांव क्षेत्र की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। मालूम हो कि श्री त्रिवेदी इससे पूर्व भी पिपरगांव क्षेत्र में तैनात रह चुके है। तबादले पर आए राजस्व निरीक्षक रमाकांत गुप्ता को मोहम्मदाबाद क्षेत्र सौपा गया। राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा पूर्ण रूप से तहसील कार्यालय में रजिस्टार कानूनगो का काम करेंगे।

मालूम हो कि सजातीय जन प्रतिनिधि के नाम पर मनमाने ढंग से काम करने वाले लेखपाल अनिल कुमार वर्मा पर ग्रामीणों ने रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए थे। काम चोरी के लिए चर्चित लेखपाल ने आइजी आरएस की शिकायतों पर झूठी रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह किया। मालूम हो कि की रिश्वत मिल जाने पर राजस्व विभाग के कर्मचारी काम को तुरंत ही कर देते हैं और जिस काम में उनका स्वार्थ सिद्ध नहीं होता है तो वह उसमें गलत रिपोर्ट लगाकर उलझा देते हैं। एसडीएम सदर संजय सिंह ने तबादला आदेश में सभी कर्मचारियों को शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।

error: Content is protected !!