हादसे में सपा नेता डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव चुटैल: कार क्षतिग्रस्त

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 अक्टूबर 26। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ जितेंद्र सिंह यादव सड़क दुर्घटना में चुटैल हो गए, उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ जितेंद्र सिंह यादव आज पत्नी डॉ अनीता रंजन नवाबगंज की ब्लॉक प्रमुख के साथ फॉर्च्यूनर कार से  लखनऊ जा रहे थे। जब उनकी कार आज शाम जहानगंज रोड स्थित राजपूताना स्कूल के निकट से गुजर रही थी उसी समय सड़क पर तेजी से भागने वाला नील गाय कार के अगले हिस्से से जोरदारी से टकरा गयी। जिससे कर का अगला हिस्सा  क्षत्रिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव के घुटने आदि शरीर मामूली चोट लगी। उनकी पत्नी डॉक्टर अनीता रंजन आदि कार सवार लोग बाल बाल बच गए। बड़ा हादसा टल जाने पर डॉक्टर दम्पति दूसरी कार से लखनऊ चले गए। डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने मीडिया को बताया कि वह व उनकी पत्नी आदि सभी लोग सुरक्षित हैं उन्होंने समर्थकों से चिंतित न होने की अपील की है। हादसे की जानकारी होते ही डॉ जितेंद्र सिंह यादव के समर्थकों व शुभचिंतकों ने राहत महसूस करते हुए ईश्वर को धन्यवाद दिया है।

बताया गया कि डॉक्टर यादव का काफिला सामान्य गति से जा रहा था। ड्राइवर गाड़ी चला रहा था डॉक्टर जितेंद्र सिंह आगे बैठे थे। डॉ जितेंद्र सिंह यादव के कल वापस लौटने की संभावना व्यक्त की गई है। कल समाजवादी पार्टी की प्रातः 10 बजे वोट बचाओ देश बचाओ पद यात्रा भोलेपुर से अंबेडकर मूर्ति तिराहे तक निकलेगी।
डॉ जितेंद्र सिंह यादव इस यात्रा के प्रभारी हैं। डॉ जितेंद्र सिंह यादव जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव महासचिव इलियास मंसूरी आदि नेता आगरा में आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी शशांक यादव एवं शिक्षक प्रत्याशी आकाश अग्रवाल का नामांकन करने गए थे। डॉ जितेंद्र सिंह यादव शाम को ही वापस लौटे थे।

error: Content is protected !!