पूर्व विधायक के पुत्र पर जानलेवा गोली चलाने वाले भाजपा नेता के दबंग पुत्र पर केस दर्ज: एसओ को हटाने की मांग 

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 अक्टूबर 26। पूर्व विधायक के पुत्र पर जानलेवा गोली चलाने वाले भाजपा नेता के दबंग पुत्र पर केस दर्ज कराया गया है। आवास विकास कॉलोनी निवासी पूर्व विधायक एवं जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार के पुत्र अभय सिंह ने कॉलोनी निवासी भाजपा नेता शरद श्रीवास्तव के पुत्र बादल श्रीवास्तव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभय सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बीती शाम शाम समय करीब 5.20 बजे मै अपने पैलेस से अपने घर के लिये निकल रहा था कि तभी मैने देखा कि कुछ लोग आपस मे मतभेद कर रहे थे तो मैने उन्हे मना किया।

मेरे मना करने पर बादल श्रीवास्तव मेरे साथ ही झगडा करने लगा। मेरे मना करने पर उसने अपनी रिवाल्वर निकाल कर फायर किया मैं व मेरे पिता और मेरा स्टाफ उसके पीछे भागे, तो उसने मेरे ऊपर जान से मारने की नीयत से दो फायर कर दिये। जिससे मैं एवं वहां पर मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गये, वहां पर अफरा तफरी मच गयी। बादल के खिलाफ कोई गवाही देने को तैयार नही है क्योंकि बादल के उपर पूर्व मे भी फायर करने के मुकदमें दर्ज है। चर्चित मुकदमे की जांच उप निरीक्षक कृष्ण कुमार कश्यप को सौपी गई है।

झूठे साबित हुए थानाध्यक्ष

इस घटना के मामले में कादरी गेट थाना अध्यक्ष कपिल चौधरी झूठे साबित हुए हैं। बीते दिन हुई घटना के संबंध में जब मीडिया के द्वारा उनकी प्रतिक्रिया ली गई तो थानाध्यक्ष ने मीडिया को बताया की गोली चलने की घटना नहीं हुई है। नगर की प्रमुख आवास विकास कॉलोनी के प्रमुख होटल डायमंड के बाहर सरेआम गोली बाजी की घटना की नगर में चर्चा प्राप्त हो गई थी। यदि इस घटना में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जाती तो थानाध्यक्ष की बात सही साबित होती है। आए दिन गोली बाजी की घटनाओं को छुपाने के लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मी झूठ बोलते हैं। जागरूक लोगों ने पुलिस अधीक्षक से ऐसे थानाध्यक्ष को चार्ज से हटाये जाने की मांग की है।

error: Content is protected !!