एक दर्जन कोतवाली प्रभारी एवं थानाध्यक्षों के दागी कारखास लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 अक्टूबर 26। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने बीती रात भ्रष्टाचार मुक्त पुलिस प्रशासन बनाने के लिए एक दर्जन कोतवाली प्रभारी एवं थानाध्यक्षों के दागी कारखासों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जाता है कि पुलिस इतिहास में दागी एक दर्जन दीवान व सिपाहियों पर पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कार्रवाई हुई है। जिससे पुलिस महकमे में जबरदस्त हड़कंप मच गया है।

लाइन हाजिर होने वालों में कोतवाली फर्रुखाबाद का आरक्षी ईशू कुमार थाना मऊदरवाजा के आरक्षी सौरभ कुमार, रक्षपाल थाना कादरी गेट के आरक्षी आकाश सोलंकी, अभिषेक कुमार व पंकज कुमार शामिल है। कोतवाली मोहम्मदाबाद के आरक्षी भूपेंद्र सिंह, मनीष कुमार थाना नवाबगंज के आरक्षी हर्षित चौहान किरन कुमार थाना अमृतपुर के आरक्षी अंकित कुमार एवं शिवम कुमार के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है।

मालूम हो की चर्चित सिपाही तेजवीर सिंह दूसरी बार लाइन हाजिर हुआ है इससे पहले वह कोतवाली फर्रुखाबाद से लाइन भेजा गया था। थाना कमालगंज के पीड़ित लोगों ने सिपाही तेजवीर सिंह व उसके साथी सिपाही की पुलिस के आला अधिकारियों से अवैध वसूली की शिकायत की थी। सिपाही का साथी कार्रवाई होने से बच गया है।

थाना राजेपुर के आरक्षी विष्णु कुमार थाना कमालगंज के आरक्षी
तेजवीर सिंह थाना जहानगंज के आरक्षी अनुज प्रताप सिंह थाना कंपिल के आरक्षी अंकित कुमार कोतवाली फतेहगढ़ के आरक्षी हरेंद्र कुमार एवं कोतवाली कायमगंज का मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार को भी लाइन हाजिर किया गया है। इस कार्रवाई से थाना मेरापुर एवं शमशाबाद के कर्मचारी बच गए हैं। मालूम हो की थाना प्रभारी के कारखास दिनभर ड्यूटी के बजाय इसी सुरागरसी में रहते हैं की किस मामले में किसको पकड़वाकर अधिक से अधिक रूपयों की अवैध वसूली की जा सके।

रिश्वतखोर थाना प्रभारी कमाऊ कारखासों से काफी खुश रहते हैं उन्हें रूपयों की अधिक से अधिक आमदनी कराने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। कई थानों के ड्राइवर भी दलाली करके सब को खुश करने का भरपूर प्रयास करते हैं।

error: Content is protected !!