फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 2 अक्टूबर 26। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मऊ दरवाजा थाना पुलिस ने तीन तलाक देने वाले दहेज लोभियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला नौलक्खा निवासी स्वर्गीय मोहम्मद आजाद की पुत्री व शबाब की पत्नी निशी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि प्रार्थिनी का विवाह शबाब पुत्र नियाज निवासी मोहल्ला नौलक्खा से 8.8.26 हुआ था। विवाह (निकाह) मे प्रार्थिनी की माता नजमा वेगम ने अपनी हैसियत के अनुसार पर्याप्त दान दहेज दिया था।
किन्तु निकाह के अगले दिन ही प्रार्थिनी का पति शबाब, देवर अरवाज, ननद सबा, ससुर नियाज तथा चचिया ससुर मुन्ना पुत्र रियाज ने कम दहेज के ताने देकर बुरी तरह मारपीट करते हुये समस्त स्त्रीधन छीन लिया। और दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की माँग करते हुये घर से निकाल दिया। 30/08/26 को समय करीव 12 वजे दिन को उक्त सभी लोग-प्रार्थिनी के मायके आये कुछ कागजात सामने रखते हुये प्रार्थिनी व मेरी माँ से कहा कि दो लाख रुपये नही दे सकते तो इन कागजों पर निशानी अंगूठा लगाकर तलाक दे दो।
तलाक देने से मना करने पर उक्त सभी लोगो ने माँ वहन की गालियाँ दी तथा लात घूसों से वेरहमी से मारा पीटा। पति शबाब ने सभी के सामने तलाक, तलाक, तलाक कहते हुये गैर कानूनी तरीके तीन तलाक दे दिया और जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये।
मदरसे में अश्लील हरकतें
थाना कादरी गेट के ग्राम सोता बहादुरपुर निवासी चंद्रबाबू की पत्नी सबीना अपने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 25/09/26 समय रात्रि 2 बजे गांव का अब्दुल हसन पुत्र कमल मेरी 21 वर्षीय पुत्री को फोन करके शादी का झांसा देकर भगा ले गया। उसने मेरी पुत्री के अश्लील हरकते की, जब मेरी बेटी चिल्लाई तब अब्दुल हसन ने उसे मदरसे में बन्द करके गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। अब्दुल हसन 2 वर्ष से मेरी बेटी के साथ छेडछाड करके परेशान करता है। जिसमें उसके पिता कमल एवं कादिर ने सहयोग किया।

