फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 1 अक्टूबर 26। साइबर अपराधियों ने खाते में रूपयों का मैसेज भेजकर हजारों रुपए रूपयों की ठगी कर ली है। दुकानों वाली मस्जिद के इमाम दिलशाद अहमद ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए थानाध्यक्ष मऊ दरवाजा को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया है कि प्रार्थी दिलशाद अहमद पुत्र शमशाद खां मूल निवासी ग्राम अजीजलपुर ताजपुर थाना जहानगंज व हाल निवासी मोहल्ला हाता मझल खाँ निकट दुकानों वालों मस्जिद भीकमपुर का निवासी हूं।
आज 1 अक्टूबर को समय शाम के लगभग 3.20 बजे मेरे मोबाइल पर कॉल कर व्यक्ति ने स्वयं को मेरा जानकारी का व्यक्ति बताया। उसने मुझसे कहा कि यह मेरी UPI आई०डी० पर UPI के द्वारा रूपये भिजवा रहा हूं जो इसके खाते पर ही UPI से ट्रांसफर करने थे। प्रार्थी ने उक्त व्यक्ति को मना किया लेकिन बार बार अनुरोध करने पर प्रार्थी इसकी बातों में आ गया। थोड़ी देर बाद प्रार्थी के मोबाइल पर मैसेज आया जिसे मैने बैंक का मैसेज समझा। जिसमें 15,000 व 12,000 रूपये मेरे खाते में आने की फर्जी सूचना भेजी गयी थी।
इस पर प्रार्थी ने अपने UPI (फोन पे व गूगल पे) द्वारा इसे 2,000 – 2,000 रूपये करके कुल 27,000 रूपये उक्त व्यक्ति द्वारा भेजे गये तीन QR स्कैनर पर भेज दिये। लेकिन जब अपना खाता चेक किया तो उसमे किसी प्रकार का कोई रूपया मेरे खाते में न आने के बारे में पता चलने पर धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई। सभी लेन-देन के स्क्रीनशॉट मेरे पास मोबाइल में है। उक्त व्यक्ति ने मेरे साथ धोखाधड़ी कर 27,000 रूपयों की ठगी कर ली है प्रार्थी ने इसकी सूचना 1930 साइबर हेलपलाइन पर दर्ज कर अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है।

