कारखाने से मोटर चुराने वाले युवक गिरफ्तार: तांबे का तार बरामद

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 1 अक्टूबर 26। कादरीगेट थाना पुलिस ने मोटर चुराने वाले अमित उर्फ सेल्टर एवं समीर उर्फ बाबा को तांबे के तार सहित गिरफ्तार कर लिया है। कादरी गेट पुलिस ने लकूला निवासी अमित और सेल्टर पुत्र रामकिशोर एवं बबलू के पुत्र समीर उर्फ बाबा को 4 किलो 200 ग्राम बजनी तांबे के तार सहित गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि अमेठी जदीद निवासी मोहम्मद आरिफ ने बीती रात सिलाई कारखाने में रखे जनरेटर को खोलकर अल्टीनेटर में लगे तांबे के तार चुराने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पकड़े गए युवको ने पुलिस को बताया कि हमने अपने साथियों के साथ 29 अक्टूबर की रात दीवाल से चढ़कर सिलाई कारखाने में रखे जनरेटर के मोटर को चुरा कर खेतों में छुपाया था। हम लोगों तांबे का तार आपस में बांट कर बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने चोरों के पास से पीतल के बर्तन एवं पानी की टोटी भी बरामद की है।

error: Content is protected !!